एक्सप्लोरर

ट्रेन​ में सामान खोने पर क्या करें? जानें क्या कहता इंडियन रेलवे का नियम

ट्रेन में सामान खो जाने पर एफआईआर दर्ज करवाना भी जरूरी है. इसके साथ ही एफआईआर की कॉपी लेना न भूलें. इसके लिए आपको ट्रेन के कोच अटेंडेंट, ट्रेन के टीटी या गार्ड से भी संपर्क करना चाहिए.

भारतीय रेल को देश की रीढ़ कहें तो गलत नहीं होगा.लम्बी दूरी का सफर हो या फिर छोटी दूरी वाली यात्रा, भारतीय रेल अपने यात्रियों के लिए हर पहलू पर खरी उतरती है. सस्ता ट्रांसपोर्ट होने की वजह से भारतीय रेल में भीड़ भी बहुत देखने को मिलती है.ऐसे में कई बार भीड़ के साथ सफर करना आपको भारी पड़ जाता है.अक्सर ऐसा भी होता है कि ट्रेन में सफर करते हुए आपका सामान या तो खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है.अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि ट्रेन में सामान चोरी होने पर क्या किया जाए,अगर आपके साथ भी ऐसी ही कोई घटना हाल ही में घटी है तो यह आर्टिकल खास तौर से आप ही के लिए है. आइए आपको बताते हैं ट्रेन में सामान खो जाने पर क्या कहता है रेलवे का नियम और कैसे आप अपना सामान वापस पाने में रेलवे से मदद ले सकते हैं.

सामान चोरी होने पर क्या करें
अगर ट्रेन में सफर करते हुए आपका सामान चोरी हो जाता है तो रेलवे के नियमों को आपको फॉलो करना चाहिए. सामान खो जाने या चोरी हो जाने पर घबराने के बजाए रेलवे पुलिस फोर्स और रेलवे अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.

दर्ज करवाएं एफआईआर
आपका सामान खो जाने पर आपको तुरंत ट्रेन के कोच अटेंडेंट, टीटी या फिर ट्रेन गार्ड से संपर्क करना चाहिए. ये लोग आपको एक फॉर्म देंगे जिसे बाद में रेलवे पुलिस को भेजा जाएगा और आपकी एफआईआर दर्ज की जाएगी. रेलवे की ओर से आपको ये सुविधा दी जाती है कि आपको एफआईआर करने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता. आपको पुलिस थाने जाने की भी जरूरत नहीं है आप सीधा ट्रेन से ही फॉर्म भर कर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं जिसके बाद आपके सामान को तलाशने की कार्यवाही शुरू की जाती है.

सामान मिलने पर ये करें
जब आपका सामान खोज लिया जाएगा तो रेलवे अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे इसके बाद आपकी जानकारी के मुताबिक सामानों की पुष्टि की जाएगी कि यह सामान आपका है या नहीं. पुष्टि होने पर आपका सामान आपको सौंप दिया जाएगा. अगर कोई कीमत सामान चोरी होता है तो आप उसे जोनल ऑफिस से प्राप्त कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- हवाई कंपनियां दे रही भारी छूट, आप भी बनाएं प्लान, मिलेगी बंपर डिस्काउंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, आज से 17 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदलेंगे, चेक करें लिस्ट
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, आज से 17 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदलेंगे, चेक करें लिस्ट
Traffic Challan: RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच
RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget