एक्सप्लोरर

ट्रेन में आपकी सीट पर जबरन बैठने की हो रही है कोशिश? तुरंत इस नंबर पर करें शिकायत

Indian Railway Complaint Number: अगर कोई ट्रेन में आपकी सीट पर बैठ जाता है. तो उससे झगड़ा करने की जरूरत नहीं है. आप सीधे रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर उसकी शिकायत करके अपनी सीट वापस पा सकते हैं. 

Indian Railway Complaint Number: भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों यात्री जाते हैं. जिनके लिए रोज पटरियों पर हजारों ट्रेनें दौड़ती है. अक्सर जब किसी को दूरी का सफर तय करना होता है तो भारत में ज्यादातर लोगों की पहली पसंद ट्रेन होती है. ट्रेन में में दो तरह के कोच होते हैं, एक आरक्षित दूसरे अनारक्षित. ज्यादा लोग आरक्षित कोचों में जाना पसंद करते हैं. क्योंकि वहां पर ज्यादा भीड़ नहीं होती.

और आराम से सफर तय किया जा सकता है. लेकिन कई बार देखा गया है कि आपके आरक्षित कोच की सीट पर कोई और आकर बैठ जाता है. और फिर आपके कहने के बावजूद भी वह नहीं हटता. अगर कोई आपके साथ इस तरह करता है. तो उससे झगड़ा करने की जरूरत नहीं है. आप सीधे भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके उसकी शिकायत कर सकते हैं और अपनी सीट वापस पा सकते हैं. 

इस नंबर पर करें कॉल 

भारतीय रेलवे ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को असुविधा होने पर मदद प्रदान करता है. अगर ट्रेन में आप आरक्षित कोच में कोई व्यक्ति जाकर आपकी सीट पर जबरन बैठ जाता है. और आपके बार-बार अनुरोध पर भी वह आपकी सीट खाली नहीं करता. तो ऐसे में आपको उससे झगड़ा करने की जरूरत नहीं है. 

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग स्कूल ही बना देगा लाइसेंस, क्या आपको भी है ये गलतफहमी? जान लीजिए सच

आपको बस रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करना है. और अपनी शिकायत दर्ज करवा देनी है. इसमें आपको बताना है कि आपका कौन सा कोच नंबर है, कौन सी ट्रेन है और कौन सा सीट नंबर है. इसके बाद रेलवे की ओर से टीटीई आकर खुद आपकी सीट आपको वापस दिलवा देगा. 

यह भी पढ़ें: रुक जाएगी हर महीने आने वाली पेंशन, एक मिनट में घर बैठे ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

कर सकते हैं मैसेज भी

इतना ही नहीं आप ट्रेन में जबरन कब्जाई गई. अपनी सीट को खाली करवाने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर मैसेज भी भेज सकते हैं. इसके लिए आपको कैपिटल लेटर्स में SEAT टाइप करना होगा. इसके बाद अपना पीएनआर नंबर दर्ज करना होगा. अब स्पेस देकर आपको अपना कोच नंबर, फिर सीट नंबर. इसके बाद आपको कैपिटल लेटर्स में ही लिखना होगा  OCCUPIED BY UNKNOWN PASSENGER. मैसेज में यह जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह मैसेज 139 पर भेज देना होगा. इसके बाद रेलवे की ओर से एक्शन लिया जाएगा.  

यह भी पढ़ें: पुलिस अरेस्ट करने आए तो सबसे पहले करें ये काम, जान लीजिए अपने अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Biogas Production: अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
Delhi-Dehradun Expressway पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget