एक्सप्लोरर

इस सरकारी दुकान में मिलता है सस्ता सामान, आटे से लेकर चावल तक में फायदा ही फायदा

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने भारत चावल को लॉन्च किया था. मंत्री ने 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई थी, जिनके जरिए दिल्ली में लोगों को चावल उपलब्ध कराया गया था.

Bharat Atta: महंगाई को कम करने के लिए सरकार की तरफ से भारत चावल लॉन्च किए गए हैं. ये चावल देश में सभी लोगों के लिए 29 रुपये किलो की कीमत पर बेचे जा रहे हैं. सरकार के इस फैसले से खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा हुआ है, क्योंकि अब उन्हें सस्ते दाम पर अच्छे चावल मिलेंगे और जेब में हो रही कटौती भी कम होगी. हालांकि भारत चावल से पहले कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सरकार सस्ते दाम पर बेच रही है. अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो हम आपको बताते हैं.

भारत चावल की हुई थी शुरुआत

सबसे पहले बात भारत चावल की करते हैं. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने भारत चावल को लॉन्च किया था. मंत्री ने 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई थी, जिनके जरिए दिल्ली में लोगों को चावल उपलब्ध कराया गया था. सस्ते दाम पर ये चावल अब केंद्रीय भंडार, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) के स्टोर और मोबाइल आउटलेट पर उपलब्ध होगा. 'भारत' ब्रांड का चावल परिवार के हिसाब से 5 किलो और 10 किलो के बैग में अधिकतम खुदरा मूल्य 29 रुपये प्रति किलो पर बेचा जा रहा है.

अब मिल रहा भारत आटा

अब बात करते हैं कि भारत चावल की ही तरह बाकी कौन सी चीजें भारत सरकार सस्ते दाम पर बेच रही है. लोगों को सस्ते दाम में आटा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने भारत आटा भी लॉन्च किया था. इस आटे की कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो है जबकि बाजार में यही आटा 35 रुपये से 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. आटे के अलावा चने की दाल भी सरकार ने सस्ते दाम में लॉन्च की थी, इसे भी भारत ब्रांड के साथ ही लॉन्च किया गया था. भारत दाल 60 रुपये प्रति किलो के दाम से बेची जा रही है. इसके अलावा प्याज को भी एक दाम 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तमाम केंद्रीय भंडारों और अन्य खुदरा दुकानों पर बेचा जा रहा है. 

क्यों मिल रहा इतना सस्ता

ऑनलाइन स्टोर ब्लिंकिट पर कई ब्रांड के आटे 35 से 40 रुपये किलो तक बिक रहे हैं. यानी कि इन ब्रांड्स का 10 किलो का एक पैकेट 408 रुपये में मिल रहा है. ऐसे में भारत आटा जो कि लोगों को 27 रुपये किलो के भाव में मिल रहा है और इसकी क्वालिटी भी एवन दी जाएगी यह इतना सस्ता कैसे मिल रहा है. आपको बता दें कि फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने नैफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार को 2.5 लाख टन गेहूं केवल 21.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मुहैया कराया था. सरकार अब गरीब लोगों को सस्ता आटा देने के लिए इन एजेंसियों के साथ पिसाई के साथ 27 रुपये प्रति किलो में बेच रही है.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को महज इतने रुपये में मिलेगा सिलेंडर, जानें अब किस राज्य में है सबसे कम कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
Unclaimed bank deposits: पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget