एक्सप्लोरर

सिबिल खराब हुआ तो अब नौकरी भी नहीं मिलेगी, फ्रॉड करने वालों के होश उड़ा देगी यह खबर

सिबिल स्कोर खराब होने पर सिर्फ लोन नहीं रुकता, अब नौकरी पर भी असर पड़ सकता है. अगर आपकी फाइनेंशियल हिस्ट्री खराब है, तो अपॉइंटमेंट लेटर मिलने के बाद भी नौकरी रद्द हो सकती है.

आजकल ज्यादातर हर युवा का सपना सरकारी नौकरी या अच्छी सैलरी वाली नौकरी करने का होता है. अगर आप भी सरकारी या बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ परीक्षा और इंटरव्यू पास करना ही काफी नहीं है. अब आपको अपने सिबिल स्कोर यानी क्रेडिट स्कोर का भी पूरा ध्यान रखना होगा, क्योंकि सिबिल स्कोर खराब होने पर सिर्फ लोन नहीं रुकता, अब नौकरी पर भी असर पड़ सकता है.
 
अगर आपकी फाइनेंशियल हिस्ट्री खराब है, तो अपॉइंटमेंट लेटर मिलने के बाद भी नौकरी रद्द हो सकती है. हाल ही में‍ SBI ने एक कर्मचारी को खराब सिबिल स्कोर के कारण नौकरी से हटा दिया है और इस फैसले को मद्रास हाई कोर्ट ने भी सही माना है. अब इस फैसले ने सभी फ्रॉड करने वालों के होश उड़ा दिए हैं.

क्या है पूरा मामला?
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक उम्मीदवार पी. कार्तिकेयन को नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर दे दिया था. ये नौकरी सर्किल बेस्ड ऑफिसर पद के लिए थी. कार्तिकेयन ने परीक्षा और इंटरव्यू भी पास कर लिया था, लेकिन अपॉइंटमेंट लेटर मिलने के कुछ दिन बाद ही बैंक ने उसकी जॉइनिंग रद्द कर दी. बताया गया कि बैंक ने जब कार्तिकेयन की सिबिल रिपोर्ट (क्रेडिट रिपोर्ट)  चेक की, तो उसमें कई गंभीर फाइनेंशियल इरेगुलेरिटीज मिलीं.
 
रिपोर्ट में लोन पेमेंट में देरी, क्रेडिट कार्ड बकाया और अन्य खराब रिकॉर्ड दर्ज थे. बैंक का कहना था कि ऐसे उम्मीदवार को, जिसका खुद की फाइनेंशियल हिस्ट्री खराब हो, उसे बैंक में पब्लिक मनी से जुड़ा काम नहीं सौंपा जा सकता है. इसके अलावा SBI ने कोर्ट में बताया कि भर्ती विज्ञापन की शर्तों में साफ लिखा है कि अगर किसी कैंडिडेट की सिबिल या अन्य क्रेडिट रिपोर्ट खराब है, तो वह नौकरी के लिए सही नहीं माना जाएगा.और यह नियम विज्ञापन की धारा 1(E) में दर्ज है. 

कोर्ट का फैसला क्या है?
मद्रास हाईकोर्ट ने 2 इस मामले पर फैसले में कहा कि सिर्फ लोन चुका देना ही काफी नहीं है, बल्कि पूरे समय में फाइनेंशियल हिस्ट्री अच्छा होना जरूरी है. कोर्ट ने कहा, लोन की पूरी हिस्ट्री देखी जाती है. कोई भी कैंडिडेट अगर जॉब के लिए अप्लाई करता है, तो उसे विज्ञापन में लिखे नियमों को मानना ही होगा. अगर रिक्रूटमेंट की शर्तों को पहले ही माना है, तो इस नियम को चुनौती भी नहीं दी जा सकती है. इसलिए अगर आप फ्रॉड या लापरवाही से कर्ज नहीं चुका रहे हैं, तो ध्यान रहे ​कि आपको भी नौकरी मिलने में परेशानी आ सकती है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
Apple India: गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget