एक्सप्लोरर

UPI-RuPay Credit Card: रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से कैसे करें लिंक, जानिए क्या होंगे फायदे

UPI-Rupay Credit Card Link: रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के बाद पैसे नहीं होने पर भी आप पेमेंट कर सकते हैं. आइए जानते हैं अभी किस बैंक के ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं.

Credit Card Use: ऑनलाइन भुगतान को और बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने हाल ही में नई सुविधा की शुरुआत की है. यह सुविधा ग्राहकों को रुपे क्रेडिट कार्ड को भीम यूपीआई ऐप से जोड़ने की अनुमति देती है. क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के बाद अब कस्टमर बिना कार्ड को स्वाइप किए उपयोग कर सकते हैं. यूपीआई से कार्ड लिंक होने से आप किसी भी दुकान पर क्यूआर कोड को स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं. 

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिनटेक कंपनी माइंडगेट साॅल्यूशंस के उपाध्यक्ष का कहना है कि क्रेडिट कार्ड का उद्योग 30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, लेकिन भारत में इसका कारोबार 6 फीसदी की दर से कम हुआ है. उनका कहना है कि इस सुविधा से कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. अगर आप भी इसका उपयोग करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं यह कैसे काम करेगा और यह आपकी कैसे मदद कर सकता है. 

यूपीआई पर रुपे क्रेडिट कार्ड का उपयोग कौन कर सकता है
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रुपे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई का उपयोग कुछ चुनिंदा लोगों के लिए दी गई है. एनपीसीआई की ओर से जारी 20 सितंबर 2022 को सर्कुलर के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया और इंडियन बैंक के ग्राहक सबसे पहले भीम ऐप पर रुपे क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं. 

रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से कैसे करें लिंक 

रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने की प्रक्रिया वैसी ही है, जैसे सेविंग अकाउंट या डेबिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करना.  

- RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करने के लिए, ग्राहक को अपने स्मार्टफोन पर BHIM ऐप पर जाना होगा. 
- फिर, उपयोगकर्ता 'ऐड क्रेडिट कार्ड' विकल्प पर क्लिक कर सकता है और उस बैंक का चयन कर सकता है जिसने RuPay क्रेडिट कार्ड जारी किया है.
- अब यूपीआई ऐप रुपे क्रेडिट कार्ड दिखेगा और यूजर्स इसे चुन सकते हैं.  
- फिर, उपयोगकर्ता को RuPay क्रेडिट कार्ड के अंतिम छह अंक और वैधता विवरण दर्ज करना होगा.
- अब ग्राहक को एसएमएस के माध्यम से प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा.
- अंत में, उपयोगकर्ता को एक नया यूपीआई पिन सेट करना होगा.
- एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, एनपीसीआई के अनुसार रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ा जाएगा. 
- रुपे क्रेडिट कार्ड लिंक होने के बाद ग्राहक इसे स्कैन करके लाभ उठा सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः UPI Payment: बिना डेबिट कार्ड के आधार कार्ड से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, ऐसे उठाएं लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget