एक्सप्लोरर

ट्रेनों में राउंड ट्रिप लगाने पर कैसे मिलेगी 20 पर्सेंट की छूट? जान लें काम की बात

यह योजना फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को छोड़कर सभी श्रेणियों और विशेष ट्रेनों (डिमांड पर चलने वाली ट्रेनों) में लागू होगी. योजना के तहत केवल कंफर्म टिकट ही मान्य होंगे.

भारतीय रेल ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत देने और टिकट बुकिंग को सुगम बनाने के लिए नई पहल की है. अब यात्री ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ के तहत रियायती किराए पर आगे और वापसी की यात्रा टिकट बुक कर सकेंगे. यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो आने-जाने दोनों टिकट पहले से बुक कर लेते हैं. 

20 पर्सेंट छूट देगा रेलवे

इस योजना के तहत यदि कोई यात्री समान समूह में आगे और वापसी की यात्रा बुक करता है तो वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20 पर्सेंट की छूट दी जाएगी. हालांकि, इसके लिए दोनों टिकट एक ही श्रेणी और एक ही ओरिजिन-डेस्टिनेशन (ओ-डी) जोड़ी में होने चाहिए. इस योजना के तहत बुक किए गए टिकटों में किसी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा. 

इन तारीखों पर ही कर सकते हैं बुकिंग

शुरुआत में यह योजना प्रयोग के तौर पर शुरू की जा रही है, जिसकी शुरुआत 14 अगस्त से शुरू होगी. योजना के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की ट्रेन यात्राओं के लिए 14 अगस्त 2025 से बुक किए जा सकेंगे. वहीं, वापसी यात्रा के टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की ट्रेन यात्राओं के लिए बुक किए जाएंगे. खास बात यह है कि वापसी यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी, जिससे यात्रियों को फायदा होगा. 

सभी श्रेणियों और स्पेशल ट्रेनों में लागू होगी स्कीम

यह योजना फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को छोड़कर सभी श्रेणियों और विशेष ट्रेनों (डिमांड पर चलने वाली ट्रेनों) में लागू होगी. योजना के तहत केवल कंफर्म टिकट ही मान्य होंगे. वहीं, किसी भी प्रकार की छूट, रेल यात्रा कूपन, पास या वाउचर का इस्तेमाल इसमें नहीं किया जा सकेगा.

एक ही माध्यम से होगी बुकिंग

यात्री आगे और वापसी दोनों यात्राओं की बुकिंग या तो ऑनलाइन माध्यम से या फिर आरक्षण कार्यालय के काउंटर से ही कर सकेंगे. दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक होने चाहिए. इसके अलावा यदि चार्ट तैयार करते समय किसी टिकट पर अतिरिक्त किराया वसूला जाता है तो यात्रियों से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा.

रेलवे ने इस वजह से की प्लानिंग

त्योहारों के समय सीटों के बेहतर प्रबंधन करने और बुकिंग प्रक्रिया को सहज बना कर यात्रियों को समय रहते आने-जाने दोनों टिकट की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से इस राउंड ट्रिप योजना की पहल की है. इससे जहां यात्रियों को आर्थिक छूट लाभ मिलेगा, वहीं रेलवे को भीड़ नियंत्रित करने और दोनों दिशा में ट्रेनों के उपयोग को सुनिश्चित कर संचालन में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: भारत की इस ट्रेन में नहाने के लिए मिलेगा गर्म पानी, जानें कितने रुपये करने होंगे खर्च?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने एक साल के लिए माफ किया लैंड Tax, जमीन मालिकों और किसानों को राहत
सरकार ने एक साल के लिए माफ किया लैंड Tax, जमीन मालिकों और किसानों को राहत
क्या रेलवे स्टेशन पर पूरी रात रुक सकते हैं? जानिए रेलवे के ये नियम
क्या रेलवे स्टेशन पर पूरी रात रुक सकते हैं? जानिए रेलवे के ये नियम
गोल्ड मेडल में कितना सोना होता है? 99% लोग नहीं जानते इसका सही जवाब
गोल्ड मेडल में कितना सोना होता है? 99% लोग नहीं जानते इसका सही जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना: दो टुकड़ों में मिलेंगे 2500 रुपए, FD या RD कराएगी सरकार
दिल्ली लक्ष्मी योजना: दो टुकड़ों में मिलेंगे 2500 रुपए, FD या RD कराएगी सरकार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget