एक्सप्लोरर

Personal Loan: क्रेडिट स्कोर खराब होने पर भी ये उपाय दिला सकते हैं ‘पर्सनल लोन’!

How to get Personal Loan on Low Credit Score: आपने कई बार सुना होगा कि खराब क्रेडिट स्कोर होने पर पर्सनल लोन नहीं मिलता है. हालांकि, यह पूरी तरह से सही नहीं है...

अचानक कोई इमरजेंसी (Emergency) आ जाने पर अक्सर लोगों को कहीं और से पैसे जुटाने की जरूरत पड़ जाती है. कई लोग इसका प्रबंध दोस्तों या रिश्तेदारों से कर लेते हैं. वहीं कुछ लोगों के पास यह सुविधा नहीं होती है, तो वे ऐसे में लोन लेकर काम चलाते हैं. इमरजेंसी में पर्सनल लोन (Personal Loan) काफी काम आता है. पर्सनल लोन के बारे में आपने भी जरूर सुना होगा कि खराब क्रेडिट स्कोर (Credit Score) होने पर यह नहीं मिल पाता है. हालांकि यह बात पूरी तरह से सच नहीं है.

बहुत जरूरी है अच्छा क्रेडिट स्कोर

आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जो क्रेडिट स्कोर खराब होने पर भी आपको पर्सनल लोन दिला सकते हैं. आगे बढ़ने से पहले आपको यह जरूर बता दें कि अच्छा क्रेडिट स्कोर मेंटेन करना और अच्छी क्रेडिट आदतें अपनाना बेहद जरूरी है. हमेशा प्रयास करें कि कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़े. इमरजेंसी के लिए पहले से थोड़ा-थोड़ा जोड़कर फंड (Emergency Fund) तैयार रखें. रही बात क्रेडिट स्कोर की, तो यह बड़ी भूमिका निभाने वाली चीज है.

अच्छे क्रेडिट स्कोर के फायदे

क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होता है. 750 से ऊपर का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है. 550 से 750 के बीच का स्कोर ठीक माना जाता है, जबकि 550 से नीचे का स्कोर खराब माना जाता है. अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो लोन मिलने में आसानी होती ही है, साथ ही कम ब्याज दर पर लोन मिलने के भी चांसेज रहते हैं.

साबित करें कर्ज चुकाने की क्षमता

कोई भी बैंक कर्ज देने के लिए कई बातों पर गौर करता है. इन बातों में क्रेडिट स्कोर सबसे पहले जरूर आता है, लेकिन कहानी यहीं पर समाप्त नहीं हो जाती है. कर्ज देते समय बैंक यह चेक करते हैं कि आप उसे वापस कर पाने की क्षमता रखते हैं या नहीं. क्रेडिट स्कोर इसी मूल्यांकन में बैंकों की मदद करता है. अब अगर किन्हीं कारणों से आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो आपको यह साबित करना होता है कि आप ईएमआई चुका सकते हैं. अगर आप बैंक को इस बात का यकीन दिला देते हैं कि आपके पास एक नियमित आमदनी का स्रोत या स्थायी नौकरी है तो लोन मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.

को-साइनर या गारंटर की मदद

खराब क्रेडिट स्कोर होने पर को-साइनर या गारंटर की मदद से लोन हासिल किया जा सकता है. को-साइनर की मदद से आवेदन करने पर बैंक उसके भी क्रेडिट स्कोर पर गौर करेगा. इसी तरह, गारंटर रहने पर बैंक को भरोसा रहेगा.

बैंक के पास रख दें ये चीज

क्रेडिट स्कोर खराब होने पर कोई संपत्ति गिरवी रखकर भी पर्सनल लोन लिया जा सकता है. यह भी एक तरह का गारंटर ही है. बस इसमें किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि कोई एसेट की जरूरत होती है. इससे बैंक को भरोसा रहता है कि अगर आपने कर्ज नहीं चुकाया तो वह गिरवी रखी गई संपत्ति को बेचकर अपना कर्ज वसूल कर लेगा.

छोटे लोन के लिए आवेदन

अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो आप छोटी रकम के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. क्रेडिट स्कोर खराब होने पर लोन अल्पिकेशन रिजेक्ट होने का ज्यादा रिस्क होता है. आप रकम को छोटा कर इस रिस्क को कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सड़कों के 402 प्रोजेक्ट पर धीमा हो रहा काम, खजाने को 20 हजार करोड़ का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
दशहरा भी गया, दीवाली आई, केंद्र सरकार क्यों नहीं बढ़ा रही आपका DA?
दशहरा भी गया, दीवाली आई, केंद्र सरकार क्यों नहीं बढ़ा रही आपका DA?
FASTag में बैलेंस होने पर भी कट सकता है डबल चार्ज? जानें पेमेंट फेल होने की वजह
FASTag में बैलेंस होने पर भी कट सकता है डबल चार्ज? जानें पेमेंट फेल होने की वजह
NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA
NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget