एक्सप्लोरर

EPFO: घर बैठे ईपीएफ क्लेम स्टेटस कैसे करें चेक, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्राॅसेस 

EPFO Status Online: ईपीएफ पोर्टल पर अपने क्लेम किए गए पीएफ के पैसे का स्टेटस आसानी से जांच सकते हैं. इसके लिए आपके पास यूएएन नंबर और पासवर्ड होना चाहिए. यहां पर आप तरीका भी जान लीजिए.

EPFO Claim Status Check: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund) पोर्टल कर्मचारियों को घर बैठे कई सुविधाएं प्रोवाइड कराता है. ईपीएफ पोर्टल के तहत आप अपने पीएफ खाते (PF Account) की जानकारी, नाॅमिनी एड करने के अलावा कई अन्य काम कर सकते हैं. कर्मचारी भविष्य निधि के तहत नियोक्ता और कर्मचारी दोनों की तरह से पीएफ खाते में योगदान दिया जाता है. ईपीएफ खाते में जमा राशि पर सरकार की ओर से ब्याज (EPF Interest Rate) भी दिया जाता है. अभी कर्मचारियों को 8.10 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. 

ईपीएफ पोर्टल (EPF Online) पर आप अपने पीएफ खाते में जमा पैसे क्लेम करके (PF Amount Claim) निकाल सकते हैं. हालांकि अगर आपने पीएफ क्लेम किया है और अभी तक आपके खाते में रकम नहीं पहुंची है, तो यहां बताए गए तरीके से आप ऑनलाइन स्टेटस की जांच (EPF Status Check) कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि आपका पीएफ का पैसा कहां अटका है? 

ईपीएफ क्लेम को ऑनलाइन कैसे करें चेक? (Online EPF Claim Status Check)
- सबसे पहले ईपीएफ पोर्टल पर जाएं. 
- अब सर्विस टैब के अंदर 'सर्विस' विकल्प पर क्लिक करें. 
- इसके बाद सर्विस के तहत 'क्लेम स्टेटस' पर जाएं. 
- क्लेम स्टेटस क्लिक करते ही पासबुक वाला पेज ओपेन होगा, जहां आपको यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा कोर्ड दर्ज करके लाॅग इन करना होगा. 
- अब आप क्लेम स्टेटस विकल्प पर क्लिक करके पूरी डिटेल देख सकते हैं. 

EPFO के तहत और कौन कौन सी सुविधाएं? 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन देश का प्रमुख संगठन है, जो 15 नवंबर 1951 को अस्तित्व में आया था. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत हर कर्मचारी का पीएफ खाता खोला जाता है.  यह कर्मचारियों को कई सुविधाएं देता है, जिसमें भविष्य के लिए फंड, बीमा और पेंशन का लाभ प्रमुख हैं. हालांकि इससे संबंधित कोई भी काम जैसे बैलेंस की जांच, पीएफ खाते की जानकारी, पीएफ में नाॅमिनी जोड़ना और पेंशन स्कीम के लिए आवेदन करना आदि आप ऑनलाइन तरीके से घर बैठे यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से कर सकते हैं. 

कब निकाल सकते हैं पैसा 
इस खाते के तहत जमा की गई राशि कर्मचारी एक निश्चित समय या रिटायरमेंट के बाद निकाल सकते हैं. वहीं ईपीएफ खाते के तहत अगर आप पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हर माह अपने खाते में योगदान दे सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने पेंशन के रूप में यह राशि दी जाएगी.  

यह भी पढ़ें: Loan Costly: कोटक महिंद्रा बैंक के बाद अब एक्सिस बैंक ने भी MCLR में की बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ेगा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
मुफ्त मिलेगा LPG सिलेंडर, कैसे क्लेम करें दीवाली का ये खास तोहफा?
मुफ्त मिलेगा LPG सिलेंडर, कैसे क्लेम करें दीवाली का ये खास तोहफा?
1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ
1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ
EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण
EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget