एक्सप्लोरर

Loan Costly: कोटक महिंद्रा बैंक के बाद अब एक्सिस बैंक ने भी MCLR में की बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ेगा ब्याज

MCLR Hike: MCLR में बढ़ोतरी का सीधा असर बैंक के कस्टमर्स पर पड़ता है. इसके कारण लोगों की ईएमआई का बोझ बढ़ता है और एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन महंगा होता है.

Axis Bank and Kotak Mahindra Bank Hikes MCLR: भारत में महंगाई को कंट्रोल (Inflation Control) करने के लिए केंद्रीय रिजर्व लगातार अपनी रेपो रेट (RBI Repo Rate) में इजाफा कर रहा है. आखिरी बार आरबीआई ने 30 सितंबर 2022 के अपने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है. इस इजाफे के बाद ही लगातार कई बैंकों ने अपने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है. हाल ही में देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) और प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने MCLR में इजाफा किया था. अब इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक एक्सिस बैंक का नाम भी शामिल हो गया है. बैंक ने अपने सीमांत लागत पर आधारित ब्याज दर-मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में इजाफा किया है. बैंक की नई एमसीएलआर 18 नवंबर 2022 से लागू हो चुका है. बैंक का MCLR अब 8.25 फीसदी से लेकर 8.60 फीसदी के बीच में है. इस कारण अब ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ बढ़ेगा.

एक्सिस बैंक के नए MCLR के बारे में जानें-
एक्सिस बैंक के 1 साल के लोन के MCLR 8.35 फीसदी से बढ़कर 8.45 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं दो साल का एमसीएलआर अब 8.45 फीसदी से बढ़कर 8.55 फीसदी तक पहुंच गया है. 3 साल के एमसीएलआर की बाद करें तो यह 8.50 फीसदी से बढ़कर 8.60 फीसदी तक पहुंच गया है. एक्सिस बैंक (Axis Bank)  का ओवरनाइट एमसीएलआर 8.15 फीसदी से बढ़कर 8.25 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं 1 महीने का एमसीएलआर 8.25 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं 3 महीने और 6 महीने का एमसीएलआर 8.35 फीसदी और 8.40 फीसदी तक पहुंच गया है. बैंक की यह नई MCLR अगले रिव्यू तक लागू रहेगी.

ग्राहकों पर पड़ेगा असर
गौरतलब है कि किसी भी बैंक के MCLR में कमी या बढ़ोतरी का सीधा असर बैंक के ग्राहकों पर पड़ेगा. इससे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन जैसे लोन महंगे हो जाएंगे. ऐसे में एक्सिस बैंक के MCLR में बढ़ोतरी के बाद होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन की ब्याज दरों में इजाफा दर्ज किया जाएगा. इससे आम लोगों के महीने का बजट भी बिगड़ेगा.

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बढ़ाया MCLR-
कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अपने MCLR को रिवाइज किया है. बैंक ने 1 साल के एमसीएलआर में 0.20 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है. इसके बाद बैंक की एक साल की MCLR आधारित लोन 8.75 फीसदी से घटाकर 8.55 फीसदी पर पहुंच गया है. इसके अलावा बैंक ने बाकी सभी अवधि की MCLR में इजाफा किया है. बैंक का एक साल का MCLR कम होता और यह 8.55 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं ओवरनाइट एमसीएलआर में बढ़ोतरी के बाद ये 7.80 फीसदी हो गया है. एक महीने का MCLR 8.05 फीसदी, 3 महीने का MCLR 8.20 फीसदी 6 महीने का MCLR 8.40 फीसदी तक पहुंच गया है. 2 साल का एमसीएलआर 8.85 फीसदी और 3 साल का एमसीएलआर अब बढ़कर 9.05 फीसदी तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें-

Twitter News: सैकड़ों कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद घबराए Elon Musk! अब इंजीनियर्स को भेजा यह मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनिल अंबानी से जुड़े 10 से 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी, कार्रवाई के बीच उछले शेयर
अनिल अंबानी से जुड़े 10 से 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी, कार्रवाई के बीच उछले शेयर
Dollar vs Rupee: रूस से तेल खरीदने की छूट पर उछला रुपया, करेंसी की रिंग में अमेरिकी डॉलर को छकाया
रूस से तेल खरीदने की छूट पर उछला रुपया, करेंसी की रिंग में अमेरिकी डॉलर को छकाया
Gold and Silver Rate: उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?
उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?
Share Market Down: जंग की आंच से लाल हुआ शेयर बाजार, 365 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 102 अंक टूटा
जंग की आंच से लाल हुआ शेयर बाजार, 365 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 102 अंक टूटा

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
Embed widget