एक्सप्लोरर

Heligan Pineapple: एक ऐसा अनानास जिसको उगाने में लगते हैं 1 लाख रुपये, फिर भी दुनिया का तीसरा महंगा फल 

Most Expensive Fruit: ब्रिटेन के गार्डन में दुनिया का सबसे महंगा अनानास तैयार किया जाता है और इसे उगाने में एक लाख रुपये का खर्च आता है.

Most Expensive Fruit: एक अनानास को उगाने में एक लाख रुपये खर्च सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन यह सच है. यह अनानास द लॉस्ट गार्डन्स ऑफ हेलिगन (The Lost Garden of Heligan) में उगाया जाता है. इस अनानास को तैयार करने में तकरीबन 2 से 3 साल का वक्त लगता है. इसे बाजार में नहीं बेचा जाता है, जबकि लोग इसे गिफ्ट देने के लिए खरीदते हैं.

इसका नाम हेलिगन अनानास है, जिसे यूके के गार्डन के नाम पर रखा गया है. इसे उगाने के लिए घोड़े की खाद का इस्तेमाल किया जाता है. मिरर वेबसाइट के अनुसार, इसे एक लकड़ी के गमले में लगाया जाता है और यह गमले अलग तरह से डिजाइन किए गए होते हैं. एक गमले से केवल एक ही अनानास का उत्पादन किया जा सकता है, जो तैयार होने में करीब दो से तीन साल का वक्त लेता है. 

कैसे की जाती है खेती 

इस फल को तैयार करने के लिए लकड़ी के एक गहरे गड्ढे वाले गमले की आवश्यकता होती है. यूके के द लॉस्ट गार्डन्स ऑफ हेलिगन में यह तैयार किया जाता है. जहां ठंड होने के कारण गर्मी के लिए कवर लगाया जाता है, धूप देने के साथ ही गर्मी को बढ़ाती है. पोषण के लिए इसमें घोड़े के मल की खाद् दी जाती है. इसके बाद, यह दो साल में तैयार होता है. 

एक लाख रुपय का आता है खर्च 

बताया जाता है कि इस फल को तैयार करने में करीब 1 लाख रुपये का खर्च आता है और इसे खुले बाजारों में नहीं बेचा जाता है. इसे ज्यादातर हाई प्रोफाइल लोग गिफ्ट करने के लिए खरीदते हैं, लेकिन अगर इसकी निलामी की जाती है तो एक अनानास की कीमत करीब 10 लाख रुपये होगा. 

दुनिया का तीसरा सबसे महंगा फल 

दावा है कि इतनी अधिक लागत होने के बावजूद यह फल दुनिया का तीसरा सबसे महंगा फल है. वहीं, कुछ देश को छोड़ दें तो यह दुनिया का सबसे महंगा फल है. वर्तमान समय में रूबी रोमन अंगूर दुनिया का सबसे महंगा फल है, जिसकी कीमत 7.55 लाख रुपये है. 

कब शुरू की गई थी खेती 

मिरर के अनुसार, इसे 1819 में ब्रिटेन लाया गया था और इसके बाद द लॉस्ट गार्डन्स ऑफ हेलिगन को गिफ्ट किया गया था. इसके बाद इसकी खेती शुरू की गई थी. 

क्वीन एलिजाबेथ को मिला था गिफ्ट 

हेलिगन डॉट कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसे क्वीन एलिजाबेथ को गिफ्ट किया गया था, लेकिन इससे पहले इसे खाकर स्वाद के बारे में जानकारी ली गई थी. प्रिंस चार्ल भी इस गार्डन का दौरान कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें
Strawberry Farming: सर्दी में स्ट्रॉबेरी उगाकर आप कमा सकते हैं अच्छे पैसे, खेती करने का पूरा प्लान ये रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget