एक्सप्लोरर

कैंसर का पूरा खर्च उठाएगा ये इंश्योरेंस, HDFC कराएगा कैशलेस इलाज

HDFC ERGO का iCan Cancer Insurance Plan 5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक का कवर देता है. इसमें इलाज, गंभीर कैंसर और दोबारा बीमारी होने पर आर्थिक सुरक्षा के विकल्प हैं. वेटिंग पीरियड 120 दिन है.

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चलने पर मरीज और उसके परिवार को मानसिक परेशानी के साथ आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है. कीमोथेरेपी, रेडिएशन, सर्जरी और इलाज के बाद होने वाली जांचों पर काफी खर्च हो सकता है.

सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस पर निर्भर रहने के बजाय कुछ लोग बीमारी विशेष के लिए अलग बीमा कवर भी तलाशते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए HDFC ERGO का iCan केंसर इंशोयरेंस पलान चर्चा में है. इस पॉलिसी में 5 लाख से लेकर 50 लाख तक का बीमा कवर उपलब्ध है.

एन्हेंस प्लान में मिलते हैं अतिरिक्त फायदे

इस पॉलिसी के एन्हेंस वेरिएंट में दो खास लंपसम बेनिफिट दिए गए हैं. पहला क्रिटकेयर है, जिसके तहत निर्धारित गंभीरता वाले कैंसर की पहचान होने पर बीमा राशि का 60 प्रतिशत एकमुश्त दिया जाता है.

दूसरा फेमलीकेयर बेनिफिट है, इसके अंतर्गत कैंसर के चौथे चरण यानी Stage IV में पहुंचने या बीमारी दोबारा होने पर बीमा राशि के 100 प्रतिशत के बराबर एकमुश्त भुगतान किया जा सकता है. ये दोनों लाभ पॉलिसी की शर्तों के अनुसार जीवनकाल में एक-एक बार उपलब्ध होते हैं. इसके अलावा मरीज बीमा कंपनी के मेडिकल पैनल से दूसरी मेडिकल राय भी ले सकते हैं.

दो विकल्पों में उपलब्ध है कैंसर इंश्योरेंस प्लान

HDFC ERGO ने iCan केंसर इंशोयरेंस पलान को एसेन्शल और एन्हेंस नाम के दो वेरिएंट में पेश किया है. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इनमें से विकल्प चुन सकते हैं. दोनों प्लान में कैंसर के इलाज से जुड़े पात्र मेडिकल खर्चों को कवर करने का प्रावधान है.

पॉलिसी के माए केयर बेनिफिट के तहत अस्पताल में भर्ती होने, डे-केयर और पात्र कैंसर उपचार से जुड़े खर्च शामिल किए जाते हैं. सामान्य इलाज के अलावा एडवांस्ड ट्रीटमेंट का लाभ भी वैकल्पिक कवर के रूप में लिया जा सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान?

यह प्लान केवल कैंसर से जुड़े उपचार के लिए बनाया गया है. दूसरी बीमारियों का इलाज, भारत से बाहर कराया गया उपचार, कुछ जन्मजात बाहरी समस्याएं और निर्धारित प्रोस्थेटिक उपकरण इसके दायरे से बाहर हैं.

इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले प्रीमियम, कवर, वैकल्पिक सुविधाओं और सभी अपवादों को समझना जरूरी है. यह सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस का विकल्प नहीं, बल्कि अतिरिक्त सुरक्षा देने वाला प्लान है.

120 दिन का वेटिंग पीरियड जरूरी

पॉलिसी शुरू होने के बाद शुरुआती 120 दिनों यानी करीब चार महीने का वेटिंग पीरियड लागू होता है. इस अवधि के दौरान पॉलिसी के तहत कैंसर संबंधी क्लेम स्वीकार नहीं किए जाते.

यह भी पढ़ें- UPS पेंशनरों के लिए बड़ा अलर्ट, 30 नवंबर से पहले निपटाना होगा ये काम

यह भी देखें- 

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

5 किलो वाले LPG सिलेंडर में गैस चोरी का खतरा, बिना सील तोड़े लगाया जाता है चूना
5 किलो वाले LPG सिलेंडर में गैस चोरी का खतरा, बिना सील तोड़े लगाया जाता है चूना
Train Cancelled: रेलवे ने अचानक रद्द की 8 से ज्यादा ट्रेनें, चक्रवात मुरासु के बाद फैसला
Train Cancelled: रेलवे ने अचानक रद्द की 8 से ज्यादा ट्रेनें, चक्रवात मुरासु के बाद फैसला
UPS पेंशनरों के लिए बड़ा अलर्ट, 30 नवंबर से पहले निपटाना होगा ये काम
UPS पेंशनरों के लिए बड़ा अलर्ट, 30 नवंबर से पहले निपटाना होगा ये काम
इस राज्य की 37 लाख महिलाओं को सरकार ने भेजे 1291 करोड़, चेक करें बैंक अकाउंट
इस राज्य की 37 लाख महिलाओं को सरकार ने भेजे 1291 करोड़, चेक करें बैंक अकाउंट
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget