एक्सप्लोरर

कैसे करा सकते हज यात्रा का रजिस्ट्रेशन, किन लोगों को नहीं मिलेगा यात्रा पर जाने का मौका?

Hajj Yatra Registration Process: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी हो चुकी है. किस तरह करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन और कौन नहीं जा सकेगा हज यात्रा पर. चलिए आपको बताते हैं.  

Hajj Yatra Registration Process: हर धर्म के अलग-अलग पवित्र धार्मिक स्थल होते हैं. जहां लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा करने जाते हैं. इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है हज. हज यात्रा के लिए दुनिया से मक्का मदीना जाते हैं. भारत से भी हर साल श्रद्धालुओं की खूब तादाद इस पवित्र यात्रा के लिए जाती है. हज यात्रा के लिए भारत में आपको एक प्रक्रिया से गुजरना होता है. तब जाकर ही आप यात्रा के लिए एलिजिबल हो पाते हैं.  

हज यात्रियों को पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होता है. इसके साथ ही उन्हें संबंधित दस्तावेज जमा करने होते हैं. तब जाकर वह हज यात्रा पर जा पाते हैं. साल 2025 की हज यात्रा आवेदन देने की तारीख तय हो चुकी है. किस तरह करवाना है हज यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन. और किन लोगों को नहीं मिलेगा हज यात्रा पर जाने का मौका. चलिए आपको बताते हैं.  

इन लोगों को नहीं मिलेगा हज जाने का मौका

हज यात्रा पर जाने के लिए हर साल केंद्रीय हज कमेटी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को हज पहुंचाने का इंतजाम करती है. इसके लिए कुछ नियम कायदे भी तय किए गए होते हैं. पिछली बार जहां 70 साल से ज्यादा की उम्र के सीनियर सिटीजन जो हज पर गए थे. उन्हें खुद के साथ एक सहयोगी ले जाना अनिवार्य था. वहीं इस बार यह लिमिट 65 साल कर दी गई है. 

यानी अगर किसी 65 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को हज यात्रा पर जाना है. तो अपने साथ एक सहयोगी ले जाना होगा. अगर कोई 65 साल से ज्यादा का सीनियर सिटीजन बिना सहयोगी के जाना चाहता है. तो उसे यात्रा पर जाने का मौका नहीं दिया जाएगा.  इसके साथ ही हज यात्रा पर जाने के लिए पासपोर्ट की वैलिडिटी 15 जनवरी 2026 तक होनी जरूरी है. इससे कम वैलिडिटी वालों को यात्रा का मौका नहीं मिलेगा.  

इस तरह कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन 

हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 09 सितंबर 2024 से शुरू होंगे. जो लोग हज यात्रा पर जाना चाहते हैं. उन्हें हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके साथ ही यूपी हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in पर जाकर के भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है. 

रजिस्ट्रेशन के साथ ही अपने सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन एप्लीकेशन के साथ जमा कर देने हैं.  अगर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई समस्या या परेशानी आती है तो आप हज ई सुविधा केंद्र/हज सुविधा केंद्र मदरसा, एदारा-ए-शरिया से आप संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 20 दिन फ्री में अपडेट होंगी आधार कार्ड की डिटेल्स, इसके बाद लगने लगेंगे इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget