एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा से डायरेक्ट दिल्ली एयरपोर्ट तक चलेगी मेट्रो, ये है पूरा प्लान

Greater Noida To Delhi Airport Metro: ग्रेटर नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जाना हो तो उसके लिए सीधी कनेक्टनिटी नहीं थी. लेकिन अब सीधी कनेक्टिविटी होने वाली है.चलिए जानते हैं इसके लिए क्या है प्लान. 

Greater Noida To Delhi Airport Metro: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो एक लाइफ लाइन का काम करती है. फिलहाल दिल्ली और दिल्ली के है आसपास के इलाकों में खूब बारिश हो रही है. पूरा यातायात ठप हो गया है. लेकिन दिल्ली मेट्रो अपना काम कर रही है. साल 2002 में दिल्ली मेट्रो की शुरूआत हुई थी. तब से लेकर अबतक दिल्ली मेट्रो का खूब विस्तार हुआ है.अब दिल्ली मेट्रो की कुल 12 लाइनें है.

जो कि 393 किलोमीटर में फैली हुई है. जिसपर करीब 288 मेट्रो स्टेशन है. इन बड़े क्षेत्र में होने के बावजूद अभी भी कई एरिया हैं. जहां अभी दिल्ली मेट्रो की सर्विस पूरी तरह से नहीं मिलती है. जैसे अगर किसी को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जाना हो तो उसके लिए सीधी कनेक्टनिटी नहीं थी. लेकिन ग्रेटर नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सीधी कनेक्टिविटी होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके लिए क्या है प्लान. 

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट सीधी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर के गुरूग्राम, नोएडा और गाजियाबाद इन शहरों में सफर करने वालो लोगों को सर्विस देती है. दिल्ली मेट्रो से आप इन शहरों में बड़ी आसानी से सफर कर सकते हैं. लेकिन अगर किसी को ग्रेटर नोएडा जाना हो तो. उसके लिए एक्वा लाइन से जाना होता है. एक्वा लाइन पर 21 स्टेशन यह लाइन नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ती है.

अब इस लाइन का विस्तार किया जा रहा है. अब सेक्टर 142 से बोटैनिकल गार्डन तक कनेक्टिविटी जोड़ी जाएगी. जिससे ग्रेटर नोएडा के लोगों को दिल्ली से कनेक्टिविटी मिल जाएगी. और सीधे दिल्ली एयरपोर्ट भी जा सकेंगे. दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन के जरिए ग्रेटर नोएडा से सीधी दिल्ली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी हो जाएगी. तो वहीं ब्लू लाइन से दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा होगी. 

11.56 किलोमीटर किया जाएगा विस्तार 

एक्वा लाइन को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और नोएडा अथॉरिटी द्वारा मिलकर प्लान तैयार किया गया है . इसमें 11.56 किलोमीटर विस्तार किया जाएगा. इसके लिए लगभग 2,254 करोड़ का खर्चा आएगा. उत्तर प्रदेश सरकारी इसके लिए 25% खर्च उठाएगी तो वही नोएडा अथॉरिटी 75%.   ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को एक्वा लाइन के विस्तार होने के बाद काफी सहूलियत होगी. पहले ग्रेटर नोएडा से दिल्ली आने के लिए बहुत समय लग जाता था. लेकिन नई कनेक्टिविटी जुड़ने के बाद यात्रियों का समय और पैसे दोनों ही बचेंगे. 

यह भी पढ़ें: Traffic Challan: कितने तरह के होते हैं ट्रैफिक चालान? यकीनन नहीं जानते होंगे इसका जवाब

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget