एक्सप्लोरर

Swadhar Yojana 2022: सरकार छात्रों को दे रही 51 हजार रुपये, जानिए कैसे उठाएं लाभ 

Swadhar Yojana: इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी छात्र के पास पिछली कक्षा में 60 फीसदी अंक होने चाहिए और उसका खुद बैंक खाता भी होना अनिवार्य है

Swadhar Yojana: शिक्षा का लाभ देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं (Government Schemes) चलाई जाती है. इन स्कीमों के तहत सरकार छात्रों को पढ़ाई की सुविधा (Education Scheme) के साथ आर्थिक मदद भी पहुंचाती है. ऐसे ही एक योजना छात्रों के लिए शुरू की गई, जो छात्र के रहने और खाने पीने का खर्च उठाती है. 

इस योजना के तहत छात्रों को 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. गरीब परिवार (Student Schemes) के छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाता है. 51 हजार रुपये की मदद से छात्र अपने खर्च को कम कर सकते हैं और कम पैसे में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते है. आइए जानते हैं इस योजना का लाभ किसे और कब दिया जाता है?

क्या है स्वाधार योजना? 
इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार की ओर से की गई है. महाराष्ट्र स्वाधार योजना (Maharashtra Swadhar Yojana) का उद्देश्य है कि कोई भी छात्र पढ़ाई से वंचित न रह सके. हालांकि, दूसरे शहर में पढ़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रावास की सुविधा दी जाती है, लेकिन अगर हॉस्टल की सुविधा नहीं मिलती है तो इस योजना के तहत लाभ लिया जा सकता है. 

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ 
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाता है. इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, नव बौद्ध कैटेगरी के उन छात्रों को सहायता दी जाएगी, जिन्होंने कम से कम कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई की है. इसके बाद की पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से स्वाधार योजना के तहत 51 हजार की सहायता राशि दी जाती है. 

इतनी होनी चाहिए परिवार की आय 
योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं, अगर 10 और 12वीं के बाद किसी कोर्स में प्रवेश लेते हैं, तो कोर्स का समय 2 साल से अधिक नहीं होना चाहिए. पिछली कक्षा में 60 फीसदी अंक होना चाहिए, जबकि विकलांग छात्र के लिए यह 40 फीसदी है. इसके अलावा, महाराष्ट्र का निवासी होना और छात्र का खुद का बैंक अकाउंट होना भी आवश्यक है. 

स्वधार योजना के लाभ 
महाराष्ट्र स्वाधार योजना में बोर्डिंग सुविधा के लिए 28 हजार रुपये, लॉजिंग सुविधा के लिए 15 हजार रुपये, मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्स के लिए छात्रों को पांच हजार रुपये अतिरिक्त और अन्य कोर्स में भी प्रवेश के लिए पांच हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाते हैं. 

कैसे करें अप्लाई 

  • आवेदक को सबसे पहले महाराष्ट्र समाज कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • इसके बाद, आवेदक को होम पेज पर जाकर स्वधार योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा. 
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म पूरी तरह से भरकर जरूरी दस्तावेज इसके साथ लगाकर संबंधित समाज कल्याण कार्यालय में जमा कर दें
  • आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. 

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत 
अगर आप भी इस योजना के तहत अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Movie Theater: दिल्ली में सिनेमाघर खोलना हुआ आसान, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस
दिल्ली में सिनेमाघर खोलना हुआ आसान, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस
Train News: ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतर गए? आगे का सफर कैसे करें, जानिए नियम
Train News: ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतर गए? आगे का सफर कैसे करें, जानिए नियम
Read Estate: क्या बिल्डर या RWA मालिक को फ्लैट खाली करने या बेचने के लिए मजबूर कर सकते हैं?
क्या बिल्डर या RWA मालिक को फ्लैट खाली करने या बेचने के लिए मजबूर कर सकते हैं?
बिना हेलमेट का चालान कट गया? इन मामलों में हो सकता है रद्द, जानिए तरीका
बिना हेलमेट का चालान कट गया? इन मामलों में हो सकता है रद्द, जानिए तरीका

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget