एक्सप्लोरर

बच्चियों का भविष्य सवारेंगी सरकार की ये 5 योजनाएं, जानें क्या मिलते हैं फायदे

Girl Child Day 2025: भारत सरकार द्वारा बच्चियों के लिए चलाई जा रही पांच हितकारी योजनाओं के बारे में. जानें किस तरह बच्चियों को मिलता है इन योजनाओं का फायदा. 

Girl Child Day 2025: आज पूरे भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे मनाया जाता है. साल 2008 में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बच्चियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस दिन को मनाना शुरू किया था. राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के अधिकार बालिकाओं के स्वास्थ्य शिक्षा और उनकी सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करना और जानकारी देने के लिए मनाया जाता है. राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं. भारत सरकार द्वारा बच्चियों के लिए चलाई जा रही पांच हितकारी योजनाओं के बारे में. जानें किस तरह बच्चियों को मिलता है इन योजनाओं का फायदा. 

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना

भारत सरकार ने बच्चियों के लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए और समाज में उन्हें बराबर का भागीदार बनने के लिए लोगों को बच्चियों के अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए इस योजना को शुरू किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में हरियाणा से इस योजना को शुरू किया था. देशभर में सरकार की यह योजना लागू है. योजना के तहत बच्चियों के पढ़ाई को लेकर जागरूक किया जाता है. इस योजना के जरिए कन्या भ्रूण हत्या को भी रोकने में काफी मदद मिली है. 

सुकन्या समृद्धि योजना

भारत सरकार ने साल 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की थी. इसके तहत ही सरकार बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए एक बचत योजना भी शुरू की गई थी. इस योजना के बच्ची तहत माता-पिता या बच्ची के अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बच्चियों का बैंक खाता खुलवाते हैं. इसमें जमा राशि पर अच्छा ब्याज मिलता है. जिससे बेटी की शादी और इसकी उच्च शिक्षा के लिए एक अच्छा फंड इकट्ठा हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: NPS में ज्यादा से ज्यादा कितना निवेश कर सकते हैं आप? मिल सकती है लाखों की पेंशन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना

साल 1997 में भारत सरकार की ओर से यह योजना शुरू की गई थी. इस योजना के तहत ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देना था. योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में 6th क्लास से लेकर 12th क्लास तक की बच्चियों को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाती है. इस योजना में खास तौर तौर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों की बच्चियों को फायदा दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: क्या चाकू या गोली लगने पर मिलता है पूरा हेल्थ इंश्योरेंस? जान लीजिए अपने काम की बात

बालिका समृद्धि योजना

साल 2004 में भारत सरकार की ओर से इस योजना को शुरू किया गया था. इस योजना का उद्देश्य बच्चियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से विकसित करना था. सरकार की ओर से बच्चियों के जन्म पर योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करवाई जाती है. इसके साथ ही पढ़ाई के दौरान बच्चियों के क्लास पास करने के बाद भी नगद राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी जाती है. 

मुफ्त साइकिल योजना

यह योजना सीधे तौर पर केंद्र सरकार की ओर से लागू नहीं की गई है. यह भारत के अलग-अलग राज्यों में लागू है. योजना के बारे में बात की जाए तो यह खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए और सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए है. इसमें सरकार की ओर से मुफ्त साइकिल दी जाती है. ताकि उन्हें स्कूल जाते वक्त किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े. 

यह भी पढ़ें: न्याय नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट से कैसे कर सकते हैं इंसाफ की मांग, जान लीजिए आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
होली पर ठंडाई बनाने के लिए कितनी भांग ला सकते हैं घर, क्या है इसको लेकर नियम?
होली पर ठंडाई बनाने के लिए कितनी भांग ला सकते हैं घर, क्या है इसको लेकर नियम?
दिल्ली में लॉन्च हुआ 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड', जानें कौन-सी महिलाएं कर सकती हैं आवेदन?
दिल्ली में लॉन्च हुआ 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड', जानें कौन-सी महिलाएं कर सकती हैं आवेदन?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
Holi 2026 Warning: सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
Embed widget