एक्सप्लोरर

गैस सिलेंडर से लेकर बैंक एफडी तक...आज से बदल गए हैं ये नियम, जानें आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

May New Rules: 1 मई से आम आदमी से जुड़े कई नियमों में बदलाव देखने को मिलेंगे. ICICI बैंक ने सेविंग अकाउंट के चार्ज में बदलाव किए हैं, साथ ही LPG सिलेंडर के दाम में भी बदलाव होंगे.

1 मई से पैसों से जुड़े कई नियम बदल गए हैं. इसमें अधिकतर बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े चार्ज बदल दिए जाएंगे. यहीं नहीं एलपीजी की कीमत में भी बदलाव आया है. इस महीने में ही आधार से पैन लिंक करने के लिए नई डेडलाइन भी आ गई है. आइए जानते हैं कि इस महीने की शुरुआत से आम आदमी के लिए क्या-क्या बदल गया है.

LPG की कीमत में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दाम में भी बदलाव किया जाता है. इसमें कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर शामिल होते हैं. यही नहीं LPG के साथ CNG और PNG के दाम में भी बदलाव किया जाता है. अब एक मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 रुपये सस्ता हो गया है.

एचडीएफसी की स्पेशल एफडी

इसके अलावा एचडीएफसी की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश के लिए 10 मई 2024 तक की डेडलाइन दी गई है. दरअसल यह स्कीम देश के सीनियर सिटीजन के लिए 2020 में शुरू की गई थी. इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को स्पेशल एफडी पर 7.75 फीसदी दर से ब्याज मिल रहा है. 

आधार पैन लिंक

1 मई से नई व्यवस्था लागू हो रही है. ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक आधार से पैन को लिंक नहीं करवाया है. उन्हें एक और मौका मिलेगा. इनकम टैक्स विभाग ने 31 मई तक की डेडलाइन दी है, तब तक आप आधार पैन लिंक करवा सकते हैं.    

सेविंग अकाउंट के चार्ज में बदलाव

बता दें कि ICICI बैंक ने सेविंग अकाउंट के चार्ज में बदलाव किए हैं. यह बैंक 1 मई से डिमांड ड्राफ्ट, चेक बुक, डेबिट कार्ड, लीव्स, आईएमपीएस जैसे लेनदेन के लिए अलग चार्ज करेगा. बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों से बिजली बिल, गैस बिल जैसे बिलों के भुगतान के लिए अतिरिक्त शुल्क लेगी.

IDFC फर्स्ट बैंक का नया नियम

IDFC फर्स्ट बैंक ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत यूटिलिटी बिल पेमेंट अगर 20 हजार से ज्यादा होता है, तो जीएसटी के साथ एक प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा. बता दें कि एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड, एलआईसी सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड और फर्स्ट प्राइवेट क्रेडिट कार्ड को इस चार्ज से बाहर रखा गया है.

यह भी पढ़ें- PM Surya Ghar Yojana: सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत क्या आप भी लगवा सकते हैं सोलर पैनल? पहले जान लें ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन
Movie Theater: दिल्ली में सिनेमाघर खोलना हुआ आसान, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस
दिल्ली में सिनेमाघर खोलना हुआ आसान, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस
Train News: ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतर गए? आगे का सफर कैसे करें, जानिए नियम
Train News: ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतर गए? आगे का सफर कैसे करें, जानिए नियम
Read Estate: क्या बिल्डर या RWA मालिक को फ्लैट खाली करने या बेचने के लिए मजबूर कर सकते हैं?
क्या बिल्डर या RWA मालिक को फ्लैट खाली करने या बेचने के लिए मजबूर कर सकते हैं?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget