एक्सप्लोरर

यूपी में आयुष्मान कार्ड के बिना भी प्राइवेट अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज! सीएम योगी ने किया ये ऐलान

Ayushman Card: मुख्यमंत्री ने सभी से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देश द‍िया क‍ि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए.

Ayushman Card: गरीबों के बेहतर इलाज के लिए तमाम राज्य सरकारों की तरफ से अलग-अलग योजनाएं लागू की जाती हैं, इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से भी आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है. इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होता है. हालांकि जिन गरीबों का ये कार्ड नहीं बन पाता है वो अस्पताल के बिल चुकाते-चुकाते पूरी तरह बर्बाद हो जाते हैं. ऐसे लोगों के लिए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है. जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों के पास इलाज के पैसे नहीं हैं, उनका पैसा राज्य सरकार भरेगी. 

सीएम योगी ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को भरोसा दिया कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं. इस इलाज में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी. सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश द‍िया क‍ि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें उपचार के ल‍िए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए.

लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई
हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 10 नवंबर की शाम विधानसभा उपचुनाव का प्रचार करने के बाद गोरखपुर पहुंचे थे. गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात की. सीएम योगी ने मंद‍िर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक कर समस्याएं सुनीं और अध‍िकार‍ियों को उनकी समस्‍याओं के निस्तारण के लिए कहा.

सीएम ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है. हर समस्या का समाधान कराया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश द‍िया क‍ि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका जल्‍द समाधान कराएं. इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए.

आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश
इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन का इलाज मेदांता अस्पताल में कराने के लिए अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया, इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उससे कहा क‍ि अस्पताल में भर्ती कराकर डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए. परेशान होने की जरूरत नहीं है, इलाज का पैसा सरकार देगी. मुख्यमंत्री ने सभी से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देश द‍िया क‍ि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए.

(इनपुट - IANS)

ये भी पढ़ें - राशन डिपो से नहीं मिल रहा राशन तो न हों परेशान, ऐसे शिकायत कर सकते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Free Recharge: स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को एक साल तक फ्री रिचार्ज देने का ऐलान? PM का वीडियो वायरल
स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को एक साल तक फ्री रिचार्ज देने का ऐलान? PM का वीडियो वायरल
Education Loan: एजुकेशन लोन जल्दी चुकाना हर बार सही नहीं, इन बातों का रखें ध्यान
एजुकेशन लोन जल्दी चुकाना हर बार सही नहीं, इन बातों का रखें ध्यान
अब बिल्कुल मुफ्त मिलेगा UAE का टूरिस्ट वीजा! भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी
अब बिल्कुल मुफ्त मिलेगा UAE का टूरिस्ट वीजा! भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी
Toll Free: हाइवे पर स्थानीय निवासियों के लिए टोल मुफ्त? NHAI ने क्या बताया?
Toll Free: हाइवे पर स्थानीय निवासियों के लिए टोल मुफ्त? NHAI ने क्या बताया?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget