एक्सप्लोरर

ATM कार्ड से कैसे निकलेगा EPFO का पैसा, क्या इसके लिए कोई कार्ड जारी होगा?

PF Account Withdraw Rules: ईपीएफओ 3.0 के तहत पीएफ विड्रोल के तरीकों में भी बदलाव आने वाला है. पीएफ खाताधारक एटीएम कार्ड से ही पीएफ खाते के पैसे निकाल सकेंगे. कैसै, चलिए आपको बताते हैं. 

PF Account Withdraw Rules: भारत में जितने भी लोग नौकरी करते हैं लगभग सभी के पीएफ खाते होते हैं. इन पीएफ खातों में कर्मचारी की सैलरी का हर महीने 12% हिस्सा जमा होता है. इतने ही पैसे एंपलॉयर यानी कंपनी की ओर से भी जमा किए जाते हैं. पीएफ खाता सेविंग स्कीम्स की तरह काम करते हैं. इसमें आपके द्वारा जमा की राशि पर ब्याज भी मिलता है. अगर आपको अचानक से पैसे की जरूरत पड़ जाती है.

तो आप इस खाते से पैसे भी निकाल सकते हैं. भारत में पीएफ खातों का संचालन ईपीएफओ यानी एंपलॉयर्स प्रोविडेंट फंड्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा किया जाता है. हाल ही में भारत सरकार ने ईपीएफओ 3.0 को शुरू करने का ऐलान किया है. जिसके तहत पीएफ विड्रोल के तरीकों में भी बदलाव आ जाएगा. आप एटीएम कार्ड से ही पीएफ खाते के पैसे निकाल सकेंगे. चलिए आपको बताते हैं. 

EPFO के पैसे निकाल पाएंगे एटीएम से

फिलहाल अगर किसी को ईपीएफओ से अपने पीएफ खाते के पैसे निकालने होते हैं. तो उसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ता है. क्लेम करना होता है. तब जाकर पैसे बैंक अकाउंट में पहुंचते हैं. या फिर उसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता है इसकी प्रक्रिया लंबी और थोड़ी मुश्किल होती है.

लेकिन आप सरकार ईपीएफओ 3.0 योजना के तहत पीएफ खाताधारकों के लिए नई सहूलियत ला रही है. ईपीएफओ 3.0 के तहत जल्द ही पीएफ खाताधारकों को एटीएम कार्ड  की तरह एक कार्ड जारी किया जाएगा. जिससे सभी EPFO मेंबर्स अपने पीएफ खाते के पैसे एटीएम से निकाल सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: पीएम आवास योजना में आवेदन के बाद यहां चेक करें अपना नाम, मिलेगी हर जानकारी

अगले साल तक शुरू हो सकती है सुविधा

भारत सरकार ईपीएफओ 3.0 योजना को जल्द लागू करने के विचार में है. सरकार इस योजना को अगले साल में मई-जून तक लागू कर सकती है. बता दें फिलहाल अगर कोई पीएफ खाता धारक अपने खाते से पैसे निकलता है तो उसके लिए उसे लंबी प्रक्रिया को कंप्लीट करना होता है और उसके बाद 7 से 10 दिनों के भीतर उसके अकाउंट में पैसे आते हैं.

यह भी पढ़ें: बैरिकेडिंग से लेकर साइन बोर्ड तक, जानें अधूरे फ्लाईओवर या सड़क को लेकर क्या हैं नियम

लेकिन अगर सरकार पीएफ खाते में विड्रॉल के लिए एटीएम कार्ड जैसा कोई कार्ड जारी करती है. तो फिर पीएफ खाताधारकों को काफी फायदा होगा. एटीएम कार्ड के इस्तेमाल से पीएफ खाताधारकों को ना लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा. और ना पैसे निकालने के लिए वेट करना होगा. वह तुरंत ही पैसे निकाल सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: Pan 2.0 तो फ्री में बन जाएगा, लेकिन इसे घर पर मंगवाने के लिए खर्च होंगे इतने रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में खरीदें ब्रांडेड लुक वाले जूते, दिल्ली के इन मशहूर मार्केट में मिलेगा बड़ा कलेक्शन
कम बजट में खरीदें ब्रांडेड लुक वाले जूते, दिल्ली के इन मशहूर मार्केट में मिलेगा बड़ा कलेक्शन
बिना बीमा वाली गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा मुआवजा
बिना बीमा वाली गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा मुआवजा
Free Recharge: स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को एक साल तक फ्री रिचार्ज देने का ऐलान? PM का वीडियो वायरल
स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को एक साल तक फ्री रिचार्ज देने का ऐलान? PM का वीडियो वायरल
Education Loan: एजुकेशन लोन जल्दी चुकाना हर बार सही नहीं, इन बातों का रखें ध्यान
एजुकेशन लोन जल्दी चुकाना हर बार सही नहीं, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget