EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा, गाइडलाइन बननी शुरू
नौकरीपेशा लोगों की सैलरी से पीएफ काटा जाता है. इस बीच EPFO कर्मचारियों के पीएफ के पैसों को स्टार्टअप्स में निवेश करने की योजना बना रहा है. हालांकि, ये अभी प्रस्ताव है, इसें अंतिम मंजूरी नहीं मिली है.

क्या आप नौकरी करते हैं तो आपकी भी सैलरी से हर महीने PF का पैसा कटता होगा और यही पैसा रिटायरमेंट के बाद लोगों के जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद करता है. ऐसे में पीएफ से जुड़ा कोई भी बदलाव आपके लिए जानना जरूरी है.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पीएफ के पैसों को निवेश करने के तरीके को बदलने की तैयारी में है. ऐसे में अब ये जानना जरूरी है कि आखिर कर्मचारियों के पीएफ का पैसा आखिर कहां पर निवेश करने की तैयारी की जा रही है.
कहां निवेश किए जाएंगे पैसे?
सबसे पहले तो ये जानते हैं कि आखिर कर्मचारियों का कितना पैसा स्टार्टअप्स में लगाया जा सकता है? EPFO कर्मचारियों के पीएफ के पैसों का कुछ हिस्सा विकास से जुड़ें कामों और स्टार्टअप्स में लगा सकता है. यानी ऐसे कारोबारों में पैसे लगाए जा सकते हैं, जिन्हें फंड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अब अहम सवाल ये है कि क्या इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है या नहीं?
पैसे का 3 प्रतिशत हिस्सा लगाया जाएगा
बता दें कि EPFO अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) में लगाने के लिए नई गाइडलाइन बना रहा है. इसके तहत हर साल जो पैसे जमा हो रहे हैं, उन नए पैसे का 3 प्रतिशत तक हिस्सा AIF में लगाने की योजना है.
निवेश के लिए बनेंगे नए नियम
- EPFO निवेश के लिए नए नियम तैयार कर रहा है.
- सबसे पहले तो AIF का कुल फंड कम से कम 100 करोड़ रुपये होना चाहिए.
- इसके अलावा एक फंड में निवेश की सीमा भी तय की जाएगी.
- साथ ही विदेशी कंपनियों में निवेश पर रोक लगाने की भी बात सामने आई है.
- वहीं प्रस्ताव नवंबर में केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सामने रखा जा सकता है.
स्टार्टअप्स में निवेश का मौका
अहम बात तो ये है कि इन फंडों के मदद से छोटे कारोबार, स्टार्टअप्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे इलाकों में पैसा लगाया जाता है. यानी EPFO अब मौजूदा निवेश के अलावा भी दूसरे क्षेत्रों में भी निवेश करने के बारे में सोच रहा है. जानकारी के मुताबिक, अभी EPFO इस प्रस्ताव के लिए पहले कुछ नए नियम तैयार कर रहा है. हालांकि, अभी जानने वाली बात ये है कि क्या इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है
क्या प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है?
इसका जवाब है नहीं. फिलहाल EPFO के पीएफ का पैसा AIF में निवेश करने के इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है. अभी इसे अगले महीने यानी नवंबर में केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सामने रखे जाने की बात सामने आई है. यानी अभी केवल ये एक प्रस्ताव है, इसे मंजूरी नहीं मिली है.
ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन






















