एक्सप्लोरर

Election 2024: फटे पुराने वोटर कार्ड की जगह बनवाएं प्लास्टिक वाला कार्ड, बेहद आसान है प्रोसेस 

New Voter ID Card: जिन लोगों के पास कई साल पुराने वोटर कार्ड हैं, वो उसे लेमिनेशन करके रखते हैं. कई बार ये लेमिनेशन भी निकल जाता है और कार्ड फटने लगता है.

New Voter ID Card: लोकसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है और अब वोटिंग को लेकर तैयारियां चल रही हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि कुल सात चरणों में मतदान होगा और नतीजे 4 जून को सामने आएंगे. 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होगी. ऐसे में अगर आपने अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो तुरंत बनवा लें, वहीं अगर सालों से वोटर कार्ड कहीं पड़ा हुआ है तो उसे बाहर निकाल लीजिए. कई लोगों के वोटर आईडी कार्ड कई सालों पहले बने थे, ऐसे में वो अब फटे पुराने हो चुके हैं. इसीलिए हम आपको आज नया और चमचमाता वोटर कार्ड बनाने का तरीका बता रहे हैं. 

पुराने कार्ड को बदलें
जिन लोगों के पास कई साल पुराने वोटर कार्ड हैं, वो उसे लेमिनेशन करके रखते हैं. ये लेमिनेशन भी पुराने होने की वजह से निकलने लगता है, ऐसे में इसे सुरक्षित रखना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आपके पास भी ऐसा ही वोटर कार्ड है तो आप इसकी जगह नया प्लास्टिक वाला कार्ड मंगवा सकते हैं, जिसका प्रोसेस काफी आसान है. 

काफी आसान है तरीका
नए वोटर आईडी के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, आपको अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करना है, ध्यान रहे कि ये चुनाव आयोग का ही ऐप हो. क्योंकि कई तरह के फर्जी ऐप भी आपको दिख जाएंगे. 

  • इसके बाद मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा. ऐप खुलने के बाद नीचे आपको वोटर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा. 
  • इसके बाद करेक्शन ऑफ एंट्रीज का एक ऑप्शन नजर आएगा, इसके बाद आपको स्टेट का नाम और वोटर आईडी नंबर डालना होगा. 
  • आपके वोटर आईडी कार्ड का सारा डेटा आपके सामने होगा, इसके बाद अगर आपको कुछ करेक्शन करवाना है तो आप वो भी यहीं से कर सकते हैं. 
  • नया कार्ड लेने के लिए आपको सिर्फ मोबाइल नंबर डालना होगा और इश्यू ऑफ रिप्लेसमेंट विदआउट करेक्शन पर क्लिक करना है. 
  • आपसे यहां पर रिप्लेसमेंट का कारण भी पूछा जाएगा, अगर आप खोने का विकल्प चुनते हैं तो आपको एफआईआर की कॉपी लगानी होगी, इसीलिए दूसरे वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें और इसके बाद आपको एक मैसेज मिल जाएगा, जिसमें आप अपने कार्ड को ट्रैक कर सकते हैं.

अगर आपके परिवार में भी किसी का फटा पुराना वोटर कार्ड है तो उसे भी ये तरीका बताएं, आपके आवेदन करने के कुछ ही दिनों में आपके घर पर नया प्लास्टिक वाला वोटर कार्ड पहुंच जाएगा. जिसे आप आसानी से कहीं भी रख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - आचार संहिता लगने के बाद भी बनवा सकते हैं वोटर कार्ड? जानें वोटिंग से कितने दिन पहले तक कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
कोहरे में भी सोलर पैनल से चला सकते हैं हीटर और गीजर? जानें
कोहरे में भी सोलर पैनल से चला सकते हैं हीटर और गीजर? जानें

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget