एक्सप्लोरर

इस हफ्ते 2500 से भी कम में करें हवाई सफर, इन रूट्स पर मिल रहे हैं सबसे सस्ते टिकट

26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच अगर कहीं घूमने का प्लान है तो दिल्ली-जयपुर, मुंबई से गोवा समेत कई घरेलू रूट्स पर सस्ते एयर टिकट मिल रहे हैं. यहां से आप फ्लाइट टिकट के बारे में डिटेल में जान सकते हैं.

अगर आप इस हफ्ते कहीं घूमने जाने या किसी जरूरी काम से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग रूट्स का किराया जरूर देख लें. अगर कहीं जल्दी पहुंचना है तो ट्रेन के मुकाबले फ्लाइट बेस्ट ऑप्शन है, लेकिन टिकट महंगा होने की वजह से लोग प्लान टाल देते हैं. हालांकि, हर रूट पर किराया इतना महंगा नहीं होता है.

बात करें 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच की तो कुछ घरेलू रूट्स पर टिकट 2,500 रुपए से भी कम में मिलते दिखाई दिए हैं. ऐसे में अगर आप इस हफ्ते यात्रा करना चाहते हैं, तो इन रूट्स के किराये चेक कर सकते हैं. 

कहां का टिकट है सबसे सस्ता?
अगर आप दिल्ली से कहीं छोटी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जयपुर का ऑप्शन देख सकते हैं. फ्लाइट किराया में दिल्ली से जयपुर का शुरुआती किराया करीब 2,458 रुपए है. कम बजट में घूमने जाने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. इसके अलावा दिल्ली से अयोध्या जाने वालों के लिए भी फ्लाइट भी सस्ती है. इस रूट पर शुरुआती टिकट करीब 2641 रुपए है. 

दूसरे शहरों के लिए कितने में मिल रहा टिकट?

फ्लाइट रूट्स शुरुआती किराया
दिल्ली से जयपुर   2548 रुपए
दिल्ली से अयोध्या 2641 रुपए
बेंगलुरु से गोवा 3109 रुपए
मुंबई से गोवा 3260 रुपए
हैदराबाद से गोवा   3679 रुपए
बेंगलुरु से चेन्नई   3694 रुपए

दिल्ली से पटना है कितना महंगा?
दिल्ली से पटना जाने वालों के लिए इस हफ्ते टिकट का किराया इन छोटे रूट्स के मुकाबले ज्यादा है. Ixigo के हिसाब से 27 अक्टूबर को दिल्ली से पटना की फ्लाइट का शुरुआती किराया 6,962 रुपए है, वहीं 28 अक्टूबर के लिए 7,580 रुपए और 29 अक्टूबर के लिए 6846 रुपए देने होंगे. असल में त्योहार के आसपास बिहार जाने वाली फ्लाइट्स की मांग बढ़ जाती है, इसलिए किराया महंगा हो जाता है.

फ्लाइट टिकट सस्ता बुक करने के लिए क्या करें?
अगर आप कम कीमत में हवाई सफर करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें. जैसे हमेशा ट्रैवल की डेट बदलकर देखें. एक दिन पहले या बाद की फ्लाइट का किराया कम हो सकता है. इसके अलावा अलग-अलग वेबसाइट पर तुलना करें. 

क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget