एक्सप्लोरर

DTC Helpline Number: स्टैंड पर हाथ देने के बाद भी नहीं रुकी बस तो तुरंत डायल करें ये नंबर, ड्राइवर के खिलाफ होगा एक्शन

DTC Helpline Number: दिल्ली में चल रही ज्यादातर बसों में अब जीपीएस लगा हुआ है, इसी जीपीएस के जरिए लोग ये भी ट्रैक करते हैं कि बस कब तक स्टैंड पर आएगी.

DTC Helpline Number: ट्रेन के अलावा बस से भी रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. दिल्ली एनसीआर में डीटीसी की हजारों बसें चलती हैं, जिनका टाइम फिक्स है और लोग इसी हिसाब से बस स्टैंड पर खड़े रहते हैं. डीटीसी के अलावा दिल्ली सरकार के तहत ही क्लस्टर बसें भी चलाई जाती हैं, जो ऑरेंज कलर की होती हैं. आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर के लोग इन्हीं बसों में दफ्तर से आते-जाते हैं. हालांकि कई बार ऐसा देखा गया है कि बस ड्राइवर काफी जल्दी में होते हैं और कुछ स्टैंड पर बस ही नहीं रोकते, ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती है और घंटों तक इंतजार करना पड़ता है. आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा होने पर आपको क्या करना है. 

लोगों को होती है परेशानी
अक्सर लोगों की शिकायत ये होती है कि डीटीसी या क्लस्टर बस के ड्राइवर ने बस स्टैंड पर हाथ देने के बावजूद बस नहीं रोकी, इसके बाद लोगों को घर या दफ्तर पहुंचने में देरी हो जाती है. ऐसे में लोग बस ड्राइवर की शिकायत कर सकते हैं. डीटीसी और क्लस्टर बसों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं, जिनमें शिकायत के बाद ड्राइवर के खिलाफ एक्शन होता है. 

जीपीएस से होती है ट्रैकिंग
दरअसल दिल्ली में चल रही ज्यादातर बसों में अब जीपीएस लगा हुआ है, इसी जीपीएस के जरिए लोग ये भी ट्रैक करते हैं कि बस कब तक स्टैंड पर आएगी. शिकायत के दौरान भी यही आपकी मदद करता है. अगर आप शिकायत करते हैं कि बस ड्राइवर ने आपके लिए बस नहीं रोकी तो जीपीएस के जरिए इसकी पुष्टि हो जाती है. पता चल जाता है कि बस स्टैंड पर रुकी थी या नहीं, शिकायत सही पाए जाने के बाद बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई होती है. 

अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता है तो तुरंत +91-11-23370373, +91-11-23370374 & +91-8744073248 इन नंबरों पर फोन करें और ड्राइवर की शिकायत करें. आप डीटीसी और क्लस्टर बसों से जुड़ी बाकी शिकायतें भी इन्हीं नंबरों पर कर सकते हैं. शिकायत के बाद आपको फोन करके भी बताया जाएगा कि आपकी शिकायत का क्या स्टेटस है. अगर कोई बस ड्राइवर अपनी लेन में बस नहीं चला रहा है या फिर बीच सड़क पर गाड़ी रोककर सवारी उतार रहा है तो भी आप फोटो लेकर इसकी शिकायत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - DA में चार फीसदी के इजाफे के बाद कितनी बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, यहां समझें पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Biogas Production: अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
Delhi-Dehradun Expressway पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget