एक्सप्लोरर

अब मेट्रो से ट्रेन की तरह भेज सकेंगे सामान, जानें कब शुरू होगी ये नई सर्विस

Delhi Metro Freight Services: अब दिल्ली मेट्रो में लोगों के लिए एक नई सर्विस शुरू की गई है. यात्रियों के सफर के साथ-साथ माल ढुलाई भी होगी. कबसे शुरू होगी यह सर्विस चलिए आपको बताते हैं. 

Delhi Metro Freight Services: दिल्ली मेट्रो देश की दूसरी सबसे पुरानी मेट्रो रेल सेवा है. आज दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर के लगभग हर एक शहर को कवर करता है. रोजाना दिल्ली मेट्रो के जरिए लाखों की संख्या में यात्री ट्रेवल करते हैं. दिल्ली मेट्रो के संचालन का काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी के जिम्मे होता है.

पिछले कुछ सालों से देखा जाए तो दिल्ली मेट्रो में कहीं नई सर्विसेज ऐड की गई है. जिनमें हालिया सर्विस है मेट्रो स्टेशनों पर दी जाने वाले लॉकर्स की. अब दिल्ली मेट्रो में लोगों के लिए एक नई सर्विस शुरू की गई है. अब दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई भी होगी. कबसे शुरू होगी यह सर्विस चलिए आपको बताते हैं. 

दिल्ली मेट्रो में होगी माल ढुलाई

दिल्ली मेट्रो में यात्री एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं. और रोजाना लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. लेकिन अब दिल्ली मेट्रो में यात्री नहीं बल्कि सामान भी जा सकेगा. जैसे आप ट्रेन में सामान बुक करवा कर भेजते हैं. वैसे ही आप दिल्ली मेट्रो में समान बुक करवा कर भेज सकेंगे. बता दें इसके लिए के सभी कॉरिडोर की मेट्रो में अलग से एक कोच लगाया जाएगा.

इस कोच के लगाए जाने के बावजूद भी यात्रियों की संख्या में कोई प्रभाव नहीं आएगा. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पहले ही यह सर्विस चालू है. लेकिन अब दिल्ली मेट्रो के बाकी कॉरिडोर पर भी यह सर्विस मिल पाएगी. बता दें यह सर्विस सिर्फ ऑफ पीक अवर्स में ही मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा रिटर्न देती हैं LIC की कौन-सी पॉलिसी, जानें आपके लिए कौन सबसे ज्यादा अच्छी?

ब्लू डार्ट के साथ किया करार

माल ढुलाई की सर्विस के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी की ओर से लॉजिस्टिक सेवा देने वाली कंपनी ब्लू डार्ट के साथ करार किया गया है. डीएमआरसी और ब्लू डार्ट साथ मिलकर मेट्रो माल ढुलाई की सर्विस देगी. 

यह भी पढ़ें:  यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यूपी के इस रूट पर रद्द हुईं 172 ट्रेनें, 42 दिन तक प्रभावित रहेंगी 700 रेलगाड़ियां

कब शुरू होगी सर्विस?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी की ओर से दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली यात्रियों को माल ढुलाई की सर्विस का फायदा कब से मिल पाएगा. फिलहाल इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं साझा की गई है. हालांकि जल्द ही से लेकर अपडेट जारी कर दिया जाएगा.  दिल्ली मेट्रो की ओर से राजस्व को बढ़ाने के लिए माल ढुलाई की यह सर्विस शुरू की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में एंट्री एग्जिट पर हो रहा है स्कैम, सफर के वक्त इस बात का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF नियमों में बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट पर 20 लाख कम मिलेंगे, लेकिन जीवनभर मिलेगी पेंशन
PF नियमों में बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट पर 20 लाख कम मिलेंगे, लेकिन जीवनभर मिलेगी पेंशन
ट्रेन कैंसल का नहीं आया SMS, महिला ने रेलवे से वसूले 15 हजार रुपए
ट्रेन कैंसल का नहीं आया SMS, महिला ने रेलवे से वसूले 15 हजार रुपए
EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500
EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500
5 सुपरफास्ट में नई सर्विस, 2 वंदे भारत में AI वाली सफाई शुरू
5 सुपरफास्ट में नई सर्विस, 2 वंदे भारत में AI वाली सफाई शुरू

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget