एक्सप्लोरर

दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट हो गई है जारी, क्या इसमें अभी भी जोड़ सकते हैं नाम?

फाइनल वोटर लिस्ट 6 जनवरी को जारी कर दी गई है. ऐसे में फाइनल वोटर लिस्ट के जारी हो जाने के बाद इस लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आपको यह जतन करने होंगे.

Delhi Election 2025: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने ही वाला है. दिल्ली में संभवत फरवरी 2025 में विधानसभा के चुनाव होंगे. तारीखों की घोषणा से पहले चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची (Final Electroal Roll) 6 जनवरी को जारी कर दी थी. चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि इस बार दिल्ली चुनाव से पहले एक लाख 41 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, जबकि तीन लाख आठ हजार से ज्यादा नए मतदाताओं का नाम लिस्ट में जोड़ा गया है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फाइनल वोटिंग लिस्ट के बाद भी आप अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं या नहीं, आइए जानते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने लगाए थे आरोप

पिछले दिनों दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी विरोधी पार्टी बीजेपी पर वोटर लिस्ट से उनके वोटरों के नाम हटाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट 29 अक्टूबर को जारी किया गया था. इसके अलावा 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक मिली एप्लीकेशन का निपटारा 24 दिसंबर तक कर दिया गया है. अब फाइनल वोटर लिस्ट 6 जनवरी तक जारी कर दी जाएगी, जो कि हो चुकी है. ऐसे में फाइनल वोटर लिस्ट के जारी हो जाने के बाद इस लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना बेहद मुश्किल होता है. यहां आपके लिए कुछ सुझाव हैं जिनको फॉलो करके आप अपना नाम फाइनल लिस्ट के बाध भी जुड़वा सकते हैं.

फाइनल वोटिंग लिस्ट जारी होने के बाद उसमें नाम जोड़ने की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग और चुनाव आयोग की गाइडलाइन्स के तहत संभव हो सकती है, लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया नहीं है. अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आप यह कोशिश कर सकते हैं. हालांकि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नए वोटर कार्ड नहीं बनते हैं, इन्हें चुनाव नतीजे जारी होने के बाद ही बनाया जाता है.

1. फॉर्म 6 भरें

फॉर्म 6 का उपयोग नए वोटर के नाम जोड़ने के लिए किया जाता है.
आप यह फॉर्म ऑनलाइन राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) या अपने स्थानीय चुनाव कार्यालय में जमा कर सकते हैं.
इसमें यह बताना होगा कि आपका नाम क्यों छूटा और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.

2. विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान का लाभ लें

चुनाव आयोग अक्सर अंतिम सूची जारी होने के बाद भी विशेष अभियान चलाता है, जिसमें नाम जोड़ने की सुविधा मिलती है.
अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें और जानकारी लें.

3. चुनाव से पहले आवेदन करें

चुनाव की घोषणा के बाद भी आप नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या डोमेस्टिक कनेक्शन से ही चार्ज कर सकते हैं ईवी कार, कितने रुपये की पड़ती है यूनिट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी करने पर सरकार देगी 5 लाख रुपए, जानें क्या है पैसा पाने का तरीका
शादी करने पर सरकार देगी 5 लाख रुपए, जानें क्या है पैसा पाने का तरीका
अपनी छुट्टियों का हिसाब जानते हैं आप? जानें ऑफिस लीव पॉलिसी के खास नियम
अपनी छुट्टियों का हिसाब जानते हैं आप? जानें ऑफिस लीव पॉलिसी के खास नियम
रेलवे ने चुकाया 1.93 लाख करोड़ का कर्ज, क्या अब कम होगा ट्रेनों का किराया?
रेलवे ने चुकाया 1.93 लाख करोड़ का कर्ज, क्या अब कम होगा ट्रेनों का किराया?
रेलवे में पति-पत्नी की एक ही जगह पोस्टिंग के नए नियम लागू, पुराना कानून बदला
रेलवे में पति-पत्नी की एक ही जगह पोस्टिंग के नए नियम लागू, पुराना कानून बदला

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget