एक्सप्लोरर

सिर्फ 9 लाख रुपये में फ्लैट बेच रहा DDA, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?

DDA 9 Lakh Rupees Flat: दिल्ली में अपना घर चाहने वालों के लिए DDA की नई योजना में ले सकते हैं कम कीमत पर फ्लैट. जान लीजिए कौन कर सकता है आवेदन क्या होगी आवेदन की प्रक्रिया.

DDA 9 Lakh Rupees Flat: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और आपकी आय कम है.  तो यह खबर आपके लिए है. अब कम दाम में दिल्ली में घर खरीदने का मौका मिल सकता है. दरअसल दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी DDA ने जन साधारण आवास योजना 2025 को लॉन्च कर दिया है. इस स्कीम के तहत आपको सिर्फ 9 लाख रुपये से फ्लैट बुक करने का मौका दिया जा रह है. 

11 सितंबर से इस स्कीम की बुकिंग शुरू हो गई है और यह कम आय वर्ग के लिए बड़ा बढ़िया मौका मानी जा रही है. पहले जहां घर खरीदना लोगों के लिए सपना माना जाता था. वहीं अब किफायती दाम पर फ्लैट मिलने से यह सपना पूरा करना आसान हो गया है. चलिए आपको बताते हैं इस स्कीम के तहत कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?

कौन कर सकता है स्कीम में अप्लाई?

डीडीए की जन साधारण आवास योजना 2025 का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा जो तय शर्तें पूरी करते हैं. सबसे पहले आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी जरूरी है. इसके साथ ही फैमिली इनकम सालाना 10 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: No Cost EMI वाकई फायदे का सौदा या कोई धोखा? जान लें पूरा गुणा गणित

यानी यह स्कीम खासतौर पर लो-इनकम और मिडिल-क्लास परिवारों के लिए बनाई गई है. ऐसे लोग जो दिल्ली में अपने घर का सपना देखते हैं लेकिन ऊंचे दाम पर घर नहीं खरीद सकत.  उनके लिए यह गोल्डन ऑपच्यरुनिटी है. आवेदन करने वालों के पास दिल्ली-एनसीआर में पहले से कोई घर नहीं होना चाहिए. 

कैसे किया जा सकता है आवेदन?

डीडीए की जन साधारण आवास योजना 2025 में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. इच्छुक लोग DDA की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://eservices.dda.org.in/DDAJanSadharanAwaasYojana2025 जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले 2500 की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी. इसके बाद बुकिंग अमाउंट जमा करना जरूरी है. जो फ्लैट की कैटेगरी के अनुसार तय है. 

यह भी पढ़ें: कैसे वापस मिलेगा सहारा में फंसा हुआ पैसा, क्या है अपना क्लेम स्टेटस जानने का तरीका?

अगर आप EWS या जनता फ्लैट के लिए आवेदन कर रहे हैं. तो 50000 जमा करने होंगे. वहीं LIG फ्लैट के लिए 100000 बुकिंग अमाउंट लगेगा. पूरी प्रोसेस डिजिटल होने से लोगों को न तो किसी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही किसी बिचौलिये पर निर्भर रहना होगा. आवेदन के बाद ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए फ्लैट्स अलॉट किए जाएंगे, जिससे पूरे प्रोसेस में पारदर्शिता बनी रहेगी और हर किसी को बराबर का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 30 हजार सैलरी है तो क्या घर में लगवा सकते हैं सोलर पैनल? जानें सूर्य घर योजना के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO 3.0 के रोलआउट में देरी, कैब चालकों और डिलीवरी बॉयज की उम्मीदों को झटका
EPFO 3.0 के रोलआउट में देरी, कैब चालकों और डिलीवरी बॉयज की उम्मीदों को झटका
बिजली बिल में गड़बड़ी पर क्या करें? शिकायत का सही तरीका यहां से करें नोट
बिजली बिल में गड़बड़ी पर क्या करें? शिकायत का सही तरीका यहां से करें नोट
अगर 20000 है वेतन तो कितना मिलेगा पर्सनल लोन? जानें कितनी सैलरी पर कितना कर्ज मिल सकता है
अगर 20000 है वेतन तो कितना मिलेगा पर्सनल लोन? जानें कितनी सैलरी पर कितना कर्ज मिल सकता है
क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget