एक्सप्लोरर

कैसे वापस मिलेगा सहारा में फंसा हुआ पैसा, क्या है अपना क्लेम स्टेटस जानने का तरीका?

भारत सरकार ने अब सहारा रिफंड की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और ट्रांसपेरेंट बना दिया है यानी अब आपको किसी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, न ही एजेंट के पीछे भागना पड़ेगा.

भारत में लाखों लोगों ने सहारा इंडिया ग्रुप की अलग-अलग स्कीमों में पैसे जमा किए थे. इन स्कीमों में लोगों को अच्छे रिटर्न यानी मुनाफे का वादा किया गया था. हालांकि, समय के साथ सहारा ग्रुप पर तरह-तरह के आरोप लगे और लोगों के पैसे फंसते चले गए. बहुत से लोगों ने अपनी जिंदगी की बचत सहारा में निवेश की थी, लेकिन उन्हें अब तक पैसा वापस नहीं मिला. वहीं, अब इन परेशान निवेशकों के लिए एक राहत की खबर आई है.

भारत सरकार ने अब सहारा रिफंड की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और ट्रांसपेरेंट बना दिया है यानी अब आपको किसी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, न ही एजेंट के पीछे भागना पड़ेगा. आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि आपको आपका पैसा कब और कैसे मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कि सहारा में फंसा हुआ पैसा कैसे वापस मिलेगा और अपना क्लेम स्टेटस जानने का तरीका क्या है.

सहारा में फंसा हुआ पैसा कैसे वापस मिलेगा? 

सरकार ने एक खास पोर्टल बनाया जिसका नाम mocrefund.crcs.gov.in है. इस पोर्टल के जरिए अब कोई भी सहारा निवेशक अपने फंसे पैसे की रिफंड प्रक्रिया शुरू कर सकता है. यहां पर आप न सिर्फ आवेदन कर सकते हैं, बल्कि ये भी देख सकते हैं कि आपकी क्लेम स्टेटस क्या है, और पैसा आपके खाते में कब आएगा.

इसके साथ ही पहले सरकार ने रिफंड की राशि 10,000 तक सीमित रखी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50,000 कर दिया गया है. इसका मतलब यह है कि जिन लोगों ने थोड़ी ज्यादा रकम लगाई थी, अब उन्हें भी बड़ा हिस्सा वापस मिल सकता है. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जिन्होंने सहारा में 10-50 हजार रुपये तक निवेश किया था.अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो सरकार ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी है यानी आपके पास अपना क्लेम करने के लिए अभी  समय है. 

अपना क्लेम स्टेटस जानने का तरीका क्या है?

अगर आपने पहले ही आवेदन कर दिया है, तो आप यह भी देख सकते हैं कि आपका पैसा कहां तक पहुंचा है. अपना क्लेम स्टेटस जानने के लिए - 

1.  सबसे पहले सहारा रिफंड के आधिकारिक पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in पर जाएं. 

2.  इसके बाद होमपेज पर Depositor Login पर क्लिक करें. 

3. अब अपना आधार नंबर या सहारा रसीद नंबर दर्ज करें. 

4. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें, जो आधार से लिंक हो. 

5.  अब CAPTCHA कोड भरें और OTP के जरिए लॉगिन करें. 

6. लॉगिन होते ही आपकी स्क्रीन पर रिफंड स्टेटस दिखाई देगा जैसे कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं, डॉक्यूमेंट पूरे हैं या नहीं, कितना पैसा मिलेगा और कब तक भुगतान होगा. 
 
यह भी पढ़ें: अधिकारी नहीं सुन रहे आपकी बात तो सीएम नीतीश को सीधे कर सकते हैं शिकायत, ये है उनका नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन का चार्ट जारी हो गया? फिर भी बुक कर सकते हैं कन्फर्म टिकट, जानें तरीका
ट्रेन का चार्ट जारी हो गया? फिर भी बुक कर सकते हैं कन्फर्म टिकट, जानें तरीका
अब हर घर बनेगा बिजली का पावरहाउस, 700 रुपये महीना देकर लगवाएं सोलर पैनल
अब हर घर बनेगा बिजली का पावरहाउस, 700 रुपये महीना देकर लगवाएं सोलर पैनल
छठ पर ट्रेन की भीड़ से मिलेगी राहत, दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी 50 से ज्यादा बसें
छठ पर ट्रेन की भीड़ से मिलेगी राहत, दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी 50 से ज्यादा बसें
कम प्रीमियम में बड़ा फंड: कमाल के हैं LIC के ये 5 स्कीम्स; लाइफटाइम रिटर्न की गारंटी
कम प्रीमियम में बड़ा फंड: कमाल के हैं LIC के ये 5 स्कीम्स; लाइफटाइम रिटर्न की गारंटी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget