एक्सप्लोरर

National Creators Award: रील बनाने का है शौक तो सरकार दे रही ये बड़ा मौका, कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा अवॉर्ड

National Creators Award: सरकार की तरफ से बताया गया है कि नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स 20 अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाएंगे. नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 है. 

National Creators Award: पिछले कुछ सालों में कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है, आज हर किसी के पास स्मार्टफोन है वो इसी के जरिए डिजिटल दुनिया में अपनी कला या अपने ज्ञान को दिखा रहा है. ऐसे ही लोगों को हम कंटेंट क्रिएटर्स कहते हैं, जो तमाम विषयों पर अपनी बात रखते हैं और लोगों तक उसे पहुंचाते हैं. कई कंटेंट क्रिएटर तो ऐसे हैं, जिनके सोशल मीडिया पर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फॉलोअर्स हैं. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं और रील बनाते हैं तो सरकार की तरफ से आपको एक बड़ा मौका दिया जा रहा है. 

सरकार देगी सम्मान
केंद्र सरकार की तरफ से ऐसे तमाम कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड दिया जा रहा है. इसके लिए सरकार की तरफ से नॉमिनेशन भी मांगे गए हैं. सरकार ने जानकारी दी है कि इस अवॉर्ड का मकसद देशभर में नॉलेज फैला रहे क्रिएटर्स को पहचान देना और उन्हें सम्मानित करना है. सरकार की तरफ से बताया गया है कि नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स 20 अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाएंगे. नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 है. 

इसके लिए MyGov.in पर एक पेज तैयार किया गया है, जिसमें पीएम मोदी का एक कोट भी लगाया गया है. इसमें लिखा गया है, “मैं देख रहा हूं कि आपका कंटेंट हमारे देश के लोगों को कैसे प्रभावित करता है और हमारे पास इस प्रभाव को और भी अधिक प्रभावी बनाने का मौका है.”

ऐसे करें नॉमिनेशन 
सबसे पहले आपको माइ जीओवी की वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाना होगा, इसके बाद यहां आपको नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 क विकल्प दिखेगा. यहां जाकर आप अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं. आपको अपने फोन नंबर और ओटीपी से लॉगइन करना होगा, इसके बाद अपनी कैटेगरी चुनकर अपने कुछ सोशल मीडिया लिंक अटैच करने होंगे. अब अगर आप भी लोगों के बीच जागरुकता फैलाने या उन्हें जानकारी देने का काम करते हैं तो इस अवॉर्ड के लिए आज ही अपना नॉमिनेशन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - आने ही वाली है पीएम किसान योजना की अगली किस्त, आज ही ऐसे करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Biogas Production: अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
Delhi-Dehradun Expressway पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget