एक्सप्लोरर

आने ही वाली है पीएम किसान योजना की अगली किस्त, आज ही ऐसे करें आवेदन

साल 2023 में 27 फरवरी को योजना की पहली किस्त किसानों के खाते में गई थी. इस साल भी अब तक किसानों के खाते में किस्त नहीं आई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी के अंत तक की किस्त खाते में आ सकती है.

PM Kisan Yojana Next Installment: भारत सरकार किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. भारत में अधिकतर लोग अभी भी कृषि के ऊपर  अपना खर्च चलाने के निर्भर है. साल 2019 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी. तब से लेकर अब तक केंद्र सरकार किसानों को इस योजना के तहत 15 किस्त जारी कर चुकी है. भारत सरकार योजना के तहत साल में तीन बार दो ₹2000 की किस्त जारी करती है. यानी साल में ₹6000 दिए जाते हैं. इसकी 16वीं किस्त आनी अभी बाकी है. आइए जानते हैं कब मिल सकती अगली किस्त. और किस तरह आप कर सकते हैं इस योजना के लिए आवेदन.

फरवरी में मिल सकती है अगली किस्त 

साल 2023 में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त फरवरी के महीने में मिली थी. 2023 में 27 फरवरी को किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त किसानों के खाते में गई थी. इस साल भी अब तक किसानों के खाते में किस्त नहीं आई है. इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी के अंत तक की किस्त किसानों के खाते में आ सकती है. फरवरी में नहीं तो मार्च के पहले हफ्ते तक इस किस्त को जारी किया जा सकता है. 

नवंबर में आई थी 15वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अब तक कुल 15 किस्त दी जा चुकी हैं. 15वीं किस्त पिछले 15 नवंबर को किसानों के खाते में भेजी गई थी. नवंबर से लेकर अब तक कुल 4 महीने का वक्त हो चला है. इसलिए यही अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी में किस्त जारी कर दी जाएगी. अपनी किस्त का स्टेटस जानने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक बेवसाइट  https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन नहीं किया है. तो आप अभी भी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन को सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपके सामने दिए गए पेज पर आपसे जरूरी जानकारी भरने के लिए कहा जाएगा. उसे भरने के बाद आपके मोबाइल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. उसे दर्ज करने के बाद आपके आधार कार्ड पर जो नंबर रजिस्टर्ड है उस पर ओटीपी आएगा. उसे दर्ज करने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे. इस प्रक्रिया पूरा करने के बाद आप इस योजना के लिए रजिस्टर्ड हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: कैसे अलॉट होती है रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली दुकान, एक बार मिल गई तो फिर होगी शानदार कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget