एक्सप्लोरर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! विंडो खुलते ही फुल हो जा रही ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने के लिए टिकट 'महासंकट'

Train Booking For Diwali And Chhath: दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार लौटने वालों की भारी भीड़ से दिल्ली और अन्य शहरों की ट्रेनों में टिकट संकट गहराया हुआ है. ऐसे में सवाल है कि लोग आखिर कैसे घर जाएंगे.

Train Booking For Diwali And Chhath: 18 अक्टूबर को दिवाली है तो 25 अक्टूबर को छठ महापर्व मनाया जाएगा. ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के रहने वालों ने अपने-अपने घर जाने के लिए बैग पैक कर लिए हैं. फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का दावा किया है, लेकिन हकीकत यह है कि ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं. रिजर्वेशन विंडो खुलते ही सीटें खत्म हो जा रही हैं. स्लीपर से लेकर थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी तक में वेटिंग या रिग्रेट लिखा नजर आ रहा है. सबसे ज्यादा दिक्कत पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार-झारखंड आदि रूट्स पर है. आइए जानते हैं कि किस रूट पर क्या है हाल?

कब है छठ महापर्व?

इस साल 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी और इसके छह दिन बाद छठ महापर्व शुरू हो जाएगा. त्योहारों के इस मौसम में दिल्ली, मुंबई, पुणे, पंजाब, हरियाणा, लखनऊ, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से लाखों लोग छठ मनाने के लिए अपने घर यूपी-बिहार और झारखंड लौटते हैं. यही वजह है कि इन दिनों ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है. 

रेलवे का यह नियम कर रहा परेशान

रेलवे के नए नियम के हिसाब से रिजर्वेशन टिकट की बुकिंग अब 60 दिन पहले शुरू हो जाती है. अब जैसे ही दिवाली-छठ की तारीखें नजदीक आईं, लोगों ने टिकट की बुकिंग शुरू कर दी, लेकिन दिक्कत यह है कि टिकट खुलते ही कुछ ही मिनटों में सारी ट्रेनें फुल हो गईं. ऐसे में लोगों को सिर्फ वेटिंग या Regret का मैसेज नजर आ रहा है.


यात्रीगण कृपया ध्यान दें! विंडो खुलते ही फुल हो जा रही ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने के लिए टिकट 'महासंकट 

14 अक्टूबर से सभी ट्रेनें फुल

फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलने के दावों की हमने पड़ताल की तो पता लगा कि 14 अक्टूबर से लेकर बिहार और झारखंड जाने वाली सभी ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है. आज यानी 22 अगस्त को 21 अक्टूबर के लिए रिजर्वेशन विंडो ओपन हुई, लेकिन यहां भी सभी ट्रेनों में रिग्रेट का मैसेज नजर आ रहा है. 

दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों का हाल

दिल्ली से बिहार जाने वाली लोकप्रिय ट्रेनों जैसे तेजस, संपूर्ण क्रांति, राजधानी, बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी, सप्तक्रांति, विक्रमशिला, वैशाली और गरीब रथ में टिकट की मारामारी मची हुई है. अन्य शहरों से चलने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है.


यात्रीगण कृपया ध्यान दें! विंडो खुलते ही फुल हो जा रही ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने के लिए टिकट 'महासंकट

 


यात्रीगण कृपया ध्यान दें! विंडो खुलते ही फुल हो जा रही ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने के लिए टिकट 'महासंकट

छठ के मौके पर चलेंगी 12,000 स्पेशल ट्रेनें

हर साल त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इस बार भी रेलवे ने घोषणा की है कि दिवाली और छठ के मौके पर 12000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि 13 से 26 अक्टूबर तक आगे की यात्रा करने वालों और 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक वापसी करने वालों को स्पेशल ट्रेनों के टिकट पर 20% छूट दी जाएगी. रेलवे भले ही फेस्टिव सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलाने का दावा कर रहा है, लेकिन मौजूदा हालात में टिकटों की मारामारी साफ नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: छठ और दिवाली पर जाना है बिहार, जानें बस-ट्रेन और फ्लाइट का क्या हाल

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
LPG News: 6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget