एक्सप्लोरर

Eastern Railway: अक्टूबर में बिहार से बंगाल तक दौड़ेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें कहां-कहां होंगे स्टॉपेज

Railway News: पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा में हर कोई शामिल होना चाहता है. ईस्टर्न रेलवे बिहार के रक्सौल और गोरखपुर से बंगाल के लिए विभिन्न ट्रेनों का संचालन अक्टूबर में करेगा.

Durga Puja Special Train: पश्चिम बंगाल में नवरात्रि के दौरान हिंदू परिवार धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन करते हैं. बड़े-बड़े पंडाल में गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित भी करते हैं. इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं. पूजा-अर्चना से लेकर पारंपरिक मान्यताओं के साथ यह आयोजन पूरे देश में लोगों का ध्यान खींचते हैं. पिछले कई सालों से दुर्गा पूजा की रौनक इतनी बड़ गई है कि विभिन्न राज्यों से लोग इस महोत्सव का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे ही यात्रियों के लिए ईस्टर्न रेलवे ने बिहार के रक्सौल और गोरखपुर से विभिन्न ट्रनों का संचालन करने की योजना बनाई है. इन रूटों पर अक्टूबर महीने में नई पूजा स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, जिससे आवागमन की सुविधा लोगों को अधिक मिलेगी. आइये जानते हैं इन ट्रेनों के स्टॉपेज और टाइमिंग के बारे में...

गोरखपुर से सियालदाह स्टेशन तक ये रहेंगी ट्रेनें

गोरखपुर से सियालदाह तकरीबन 800 किमी दूर है. वर्तमान में 5 ट्रेनें 18 घंटे से लेकर 21 घंटे में यह सफर पूरा करती हैं. दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान यात्रियों की संख्या में एकदम से इजाफा हो जाता है. हर तरफ से यात्री इस रूट पर उमड़ते हैं. इसीलिए ईस्टर्न रेलवे ने सियालदाह-गोरखपुर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. 03131 संख्या से चलने वाली सियालदाह गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 02 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक हर रविवार-सोमवार को दोनों तरफ से चलेगी. यह ट्रेन सियालदाह से रात 11 बजकर 05 मिनट पर चलेगी. जो गोरखपुर शाम पांच बजे तक उतारेगी. अगले दिन 03132 संख्या से दूसरी ट्रेन गोरखरुप की तरफ से चलेगी. गोरखपुर से इसका समय शाम 7 बजकर 05 मिनट पर चलेगी. जो अगले दिन दोपहर डेढ़ बजेतक सियालदाह पहुंचेगी. यह ट्रेन नैहाटी, बैंडल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसानसोल, चितरंजन, मधुपुर और जसडीह रेलवे स्टेशन पर ठहराव लेते हुए चलेगी.

हावड़ा से रक्सौल तक दौड़ेंगी यह ट्रेन

700 किमी के हावड़ा-रक्सौल रूट पर पूजा स्पेशल ट्रेन 03043 नंबर से चलेगी. यह हावड़ा की तरफ से रात 10 बजकर 55 मिनट पर चलेगी. जो 01 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक हर शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन 14 घंटे के बाद दोपहर सवा दो  बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी  अगले दिन रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन 03044 नंबर से चलेगी. यह ट्रेन रक्सौल से दोपहर पौने चार बजे छूटेगी. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक हर रविवार को चलेगी. अगले दिन यह ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे हावड़ा पहुंचा देगी. इसके स्टॉपेज बैंडल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसानसोल, चितरंजन, मधुपुर और जसडीह रेलवे स्टेशन रहेंगे.

भीड़ को देखते हुए लिया गया है फैसला

इस्टर्न रेलवे ने बिहार के रक्सौल-गोरखपुर से इन ट्रेनों को चलाने का फैसला ले लिया है. इन ट्रेनों में रिजर्वेशन आदि के लिए रेलवे तैयारी कर रहा है. ईस्टर्न रेलवे ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन के बुकिंग के संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा. इन ट्रेनों को चलाने का फैसला यात्रियों की भीड़ को लेकर लिया गया है.

यह भी पढ़ें

Railway: झांसी डिवीजन की 5 ट्रेनों में दिसंबर तक मिलेंगे अतिरिक्त कोच, ये रहीं इनकी डिटेल्स

Railway: फिरोजपुर मंडल में दर्जनों गाड़ी निरस्त, जानें किन गाड़ियों का बदला गया समय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Railway: वंदे भारत फ्रेट ईएमयू का ट्रायल शुरू, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी
वंदे भारत फ्रेट ईएमयू का ट्रायल शुरू, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी
शादी के लिए बुक की फॉर्च्यूनर, डिलीवरी में देरी, कोर्ट ने डीलर पर ठोका भारी जुर्माना
शादी के लिए बुक की फॉर्च्यूनर, डिलीवरी में देरी, कोर्ट ने डीलर पर ठोका भारी जुर्माना
क्या बैंक डेटा लीक होने पर ग्राहक को मिलता है मुआवजा? जानिए RBI का पूरा नियम
क्या बैंक डेटा लीक होने पर ग्राहक को मिलता है मुआवजा? जानिए RBI का पूरा नियम
क्या रेलवे कर्मचारी हर ट्रेन में कर सकते हैं फ्री सफर? जानिए पास के नियम
क्या रेलवे कर्मचारी हर ट्रेन में कर सकते हैं फ्री सफर? जानिए पास के नियम

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget