एक्सप्लोरर

Indian Railway: रेलवे के अस्पतालों में लागू होगी आयुष्मान योजना, कार्डधारक फ्री में करा पाएंगे इलाज

देशभर में स्थापित रेलवे के सभी 91 अस्पतालों में अब गरीबों का इलाज संभव हो गया है. क्योंकि रेल मंत्रालय और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने एमओयू साइन कर लिया है. अब आयुष्मान कार्डधारक फ्री में इलाज करा सकेंगे.

Indian Railway Hospital News: भारतीय रेलवे के देशभर में स्थापित सभी अस्पतालों में अब गरीबों का इलाज संभव है. क्योंकि इन अस्पतालों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू की जा रही है. आयुष्मान कार्डधारक इन अस्पतालों में फ्री में इलाज करा सकते हैं. हाल ही में रेल मंत्रालय और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने इस संबंध में एक एमओयू साइन किया है. ऐसे में रेलवे के अस्पताल अब रेलवे कर्मचारियों के अलावा गरीबों को भी बेहतर और आधुनिक उपचार मुहैया कराएंगे. आयुष्मान कार्ड नियमों के तहत ही इन अस्पतालों में इलाज मिलेगा. जिसका कार्डधारक लाभ उठा सकते हैं. देश में आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या लाखों में है. इन सभी को सरकारी और चुनिंदा निजी अस्पतालों के अलावा रेलवे अस्पताल चुनने का विकल्प मिल गया है.

दस करोड़ लोगों के पास है आयुष्मान कार्ड

रेलवे की यह सौगात देश के सभी आयुष्मान कार्डधारकों के लिए है. देश में लगभग दस करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ा गया है. यह लोग सरकारी तथा आयुष्मान सेवा देने वाले अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करा सकते हैं. इसी नियम के तहत अब आयुष्मान कार्डधारक रेलवे के हास्पिटलों में अपना इलाज करा पाएंगे.

अब तक सिर्फ कर्मचारियों और परिजनों को मिलती थी सुविधा

देश में भारतीय रेलवे के 91 अस्पताल हैं. इनमें विभिन्न तरह का इलाज कराया जा सकता है. आधुनिकता के साथ-साथ यह अस्पताल भी अपने आप को ट्रांसफोर्म करने में लगे हुए हैं. रेलवे के इन अस्पतालों में अब तक सिर्फ रेलवे के कर्मचारी, पेंशन भोगी और उनके परिजनों को इलाज मिलता था. देश में औसतन 75 लाख रेलवे कर्मचारी काम करते हैं. पेंशनभोगी और उनके परिजनों के आंकड़े अलग हैं. इनके साथ अब गरीबों के लिए भी रेलवे अस्पतालों के दरवाजे खुल गए हैं.

कर्मचारी संगठनों ने इसे अच्छी पहल बताई

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और रेलवे मजदूर यूनियन ने इस योजना पर सकारात्मक टिप्पणी की है. उन्होंने इस योजना को अच्छी पहल बताया है. संगठनों ने कहा कि रेल कर्मचारियों की जगह अब जनता की सेवा रेलवे के अस्पतालों में होगी.

यह भी पढ़ें-

Indian Railway Amazing Facts: इतना बड़ा है भारतीय रेलवे ट्रैक, लगा देगा पूरी दुनिया के डेढ़ चक्कर

Indian Railway: ट्रेनों में थर्ड एसी इकोनॉमी कोच की तीन बर्थ हमेशा के लिए रहेंगी कैंसिल, जानिए इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमार बच्चे का क्लेम किया खारिज, कोर्ट ने बीमा कंपनी को सिखाया सबक
बीमार बच्चे का क्लेम किया खारिज, कोर्ट ने बीमा कंपनी को सिखाया सबक
7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget