एक्सप्लोरर

इन डाक्यूमेंट्स से बना सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड, ये है आसान ऑनलाइन तरीका

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी और उसके परिवार को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है. इसके लिए किस तरह ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकता है. किन दस्तावेज की होती है जरूरत चलिए जानते हैं.

Ayushman Card: भारत सरकार अपने देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजना चलाती है. जिनमें अधिकतर योजनाएं गरीब औऱ जरूरतमंदो को ध्यान में रखते हुए लाई जाती हैं. ऐसी एक योजना केंद्र सरकार ने साल 2018 में शुरू की थी. आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है.

इस योजना के तहत लाभार्थी और उसके परिवार को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है. योजनाबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में करवाया जा सकता है. किन दस्तावेजों से बनवाया जा सकता है आयुष्मान कार्ड. क्या है इसका आसान ऑनलाइन तरीका चलिए जानते हैं. 

बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम होना जरूरी

आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी मेडिकल इंश्योरेंस योजना है. योजना के तहत लाभार्थी और उसके परिवार को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में दिया जाता है. योजना के लिए आयुष्मान कार्ड उन्हीं लोगों का बन सकता है. जो लोग आयुष्मान भारत योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में होते हैं. आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में जुड़ा नहीं है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. 

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई?

योजना में आवेदन देने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद आपको पोर्टल मे लॉगिन करना होगा. यहां आपसे कुछ व्यक्तिगत जानकारियां मांगी जाएगी. वह भर देने के बाद आपको नीचे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने आपकी और आपके परिवार की जानकारी आ जाएगी. 

फिर आपको अप्लाई ऑनलाइन फाॅर आयुष्मान कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा. जहां आपको एप्लीकेशन का फॉर्म दिखेगा. जिसे आपको पूरा भरना होगा. साथ ही आपसे कुछ डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए कहा जाएगा. उसके बाद आखिर में ओटीपी वैलिडेशन कंप्लीट करना होगा. लास्ट में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी आयुष्मान कार्ड के लिए एप्लीकेशन पूरी हो जाएगी. कार्ड बनने के बाद आप उसे प्रिंट भी कर सकते हैं.  

यह दस्तावेज होते हैं जरूरी

आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होते हैं. जिनमें पारिवारिक समग्र आईडी उसके साथ एक पहचान पत्र  जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या अन्य कोई सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में किस कोच का होता है सबसे मंहगा किराया, फ्लाइट के फेयर से इतना होता है कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farmer Insurance: खेती के दौरान हादसा होने पर सरकार देगी 2 लाख तक का मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं लाभ
खेती के दौरान हादसा होने पर सरकार देगी 2 लाख तक का मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं लाभ
Fake Website Alert: असली-नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
असली-नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त
करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त
EPF खातों में फंसे हुए हैं जनता के 9330 करोड़ रुपए, इतने में तो बन जाएंगे 3 नए IIT, क्यों कोई नहीं करता दावा?
EPF खातों में फंसे हुए हैं जनता के 9330 करोड़ रुपए, इतने में तो बन जाएंगे 3 नए IIT, क्यों कोई नहीं करता दावा?

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget