एक्सप्लोरर

क्या है अमृत स्टेशन योजना, लोगों को इन रेलवे स्टेशनों पर क्या-क्या मिलेंगीं सुविधाएं? पढ़ें हर जानकारी

Amrit Bharat Station: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया है, ये वो तमाम स्टेशन हैं जिनका कायाकल्प किया गया और इनमें तमाम तरह की सुविधाएं दी गई हैं.

Amrit Bharat Station: भारत के तमाम रेलवे स्टेशनों की सूरत बदली जा रही है, इनमें अब वो तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं जो अब तक सिर्फ विदेशों में देखी जाती थी. स्टेशनों को सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है. ये सब सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा है. जिसमें देश के कुल 103 अमृत स्टेशनों का  उद्घाटन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी स्टेशनों का उद्घाटन किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हैं ये अमृत स्टेशन और इन स्टेशनों में किस तरह की सुविधाएं होंगीं. 

अलग-अलग थीम पर बने हैं स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के तमाम स्टेशनों को एक अलग रूप देने की कोशिश की जा रही है. इन स्टेशनों को अलग-अलग थीम पर बनाया गया है. इनमें आर्ट और कल्चर के साथ ही वाइल्ड लाइफ की झलक भी देखी जा सकती है. 

अमृत स्टेशनों में क्या है खास?
भारतीय रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इन रेलवे स्टेशनों को नया युग बताया जा रहा है. इस योजना का मकसद स्टेशनों को साफ सुथरा बनाना, आरामदायक बनाना और लोगों के लिए तमाम तरह की चीजों के इस्तेमाल को आसान बनाना है. इसमें काफी आकर्षक एंट्री और एग्जिट गेट बनाए गए हैं. साथ ही यात्रियों के लिए आरामदायक वेटिंग रूम, साफ सुथरे वॉशरूम और प्लेटफॉर्म को पूरी तरह कवर किया गया है. 

इसके अलावा लोगों के लिए स्टेशनों में लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है. साथ ही मुफ्त वाई-फाई जैसी सुविधाओं के साथ तमाम तरह के साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं. इन अमृत स्टेशनों पर एक स्टेशन एक प्रोडक्ट योजना के तहत लोकल चीजों को बेचा जाएगा. साथ ही स्टेशनों के बाहर हरियाली भी नजर आएगी. 

पीआईबी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, सुंदर लैंडस्कैप, रूफ प्लाजा, कियोस्क, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का स्थान आदि बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा स्टेशनों तक आसानी से पहुंचने के लिए सड़कों को चौड़ा करना, बिना काम के स्ट्रक्चर को हटाना, पैदल यात्री मार्ग बनाना और पार्किंग सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है. 

भारतीय संस्कृति की झलक
अमृत ​​भारत स्टेशन योजना में तैयार किए गए स्टेशनों का डिजाइन राज्य की संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित है. अहमदाबाद स्टेशन मोढेरा सूर्य मंदिर से प्रेरित है, जबकि द्वारका स्टेशन पर द्वारकाधीश मंदिर की झलक दिख रही है. गुरुग्राम स्टेशन पर आपको आईटी थीम नजर आएगी. जबकि ओडिशा के बालेश्वर स्टेशन को भगवान जगन्नाथ मंदिर की थीम पर डिजाइन किया गया है. तमिलनाडु के कुंभकोणम स्टेशन पर चोल वास्तुकला दिखाई देगी.

ये भी पढ़ें - बारिश और तूफान में कार को हो जाए नुकसान तो क्या मिलता है इंश्योरेंस? जान लीजिए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्म इंश्योरेंस खरीदते समय बीमारी छिपाने पर क्या हो सकता है?
टर्म इंश्योरेंस खरीदते समय बीमारी छिपाने पर क्या हो सकता है?
रेलवे का यात्रियों को तोहफा! 1 जनवरी से ट्रेनों का किराया होगा सस्ता
रेलवे का यात्रियों को तोहफा! 1 जनवरी से ट्रेनों का किराया होगा सस्ता
NPS में बड़ा बदलाव, PFRDA 1 दिसंबर से बदलेगी स्कीमों के नाम
NPS में बड़ा बदलाव, PFRDA 1 दिसंबर से बदलेगी स्कीमों के नाम
भारत की पहली बुलेट ट्रेन में बैठेंगे 557 यात्री, 280 kmph की होगी स्पीड
भारत की पहली बुलेट ट्रेन में बैठेंगे 557 यात्री, 280 kmph की होगी स्पीड

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget