एक्सप्लोरर

Interesting Fact: पहले 8 नहीं बल्कि 9 थी ग्रहों की संख्या, जानिए प्लूटो से क्यों वापस लिया गया ग्रह का दर्जा

Why Pluto Was Removed From Planet's Category: प्लूटो की कक्षा वरुण ग्रह की कक्षा से ओवरलैप करती है. यही कारण है कि प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से निकाला गया और बौने ग्रह की श्रेणी में डाल दिया गया.

About Pluto: हमारी धरती सहित सूर्य का चक्कर लगाते कुल ग्रहों की संख्या 8 है. लेकिन क्या आपको पता है कि अब से 16 साल पहले तक यानी कि 2006 तक ग्रहों की संख्या 8 नहीं बल्कि 9 थी. यह 9वां ग्रह प्लूटो था जिससे 2006 में ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया. आखिर क्या कारण कारण था कि प्लूटो को ग्रहों की सूची से बाहर कर दिया गया? एक ग्रह की मान्यता मिलने के लिए कौन-कौन से मानक हैं? अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

पहले 9वां ग्रह था प्लूटो

2006 तक प्लूटो सौरमंडल का 9वां ग्रह था. तब दूरी क्रम के अनुसार यह सबसे दूरी पर स्थित ग्रह था. लेकिन साल 2006 में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ की 26वीं महासभा में इसे ग्रहों की श्रेणी से हटा दिया गया. यह महासभा चेक गणराज्य में हुई थी.

प्लूटो को क्यों हटाया गया ग्रह की श्रेणी से

प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटाकर बौने ग्रह की श्रेणी में डाल दिया गया. असल में प्लूटो की कक्षा वरुण ग्रह की कक्षा से ओवरलैप करती है. जबकि ग्रह होने की यह शर्त है कि वह अन्य ग्रह की कक्षा को ओवरलैप न करे. यही कारण है कि प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से निकाला गया और बौने ग्रह की श्रेणी में डाल दिया गया.

कितने समय में लगाता है सूर्य का चक्कर

प्लूटो को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 247.7 साल का समय लगता है. जहां तक प्लूटो के वातावरण की बात है तो यहां नाइट्रोजन, मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसें मुख्य रूप से पाई जाती हैं.

वर्तमान में हैं 8 ग्रह

वर्तमान में ग्रहों की संख्या 8 है. जिनमें बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण शामिल है. जिस क्रम में ग्रहों के नाम लिखे गए हैं उनका सूर्य से दूरी का भी यही क्रम है. यानी कि बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक और वरुण सबसे दूर स्थित है. जबकि हमारी धरती सूर्य से दूरी के क्रम में तीसरे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें-

Neptune Interesting Fact: 164 सालों में सूर्य का एक चक्कर लगा पाता है वरुण ग्रह, जानिए इससे जुड़े दिलचस्प तथ्य

Interesting Fact: देश के किस शहर में पहली बार पहुंची थी बिजली, कहां जली थी पहली इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइट, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार, फिर भी क्यों नहीं बनाया पाया परमाणु बम?
ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार, फिर भी क्यों नहीं बनाया पाया परमाणु बम?
जिस मशहद में अयातुल्ला खामेनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
जिस मशहद में खामनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
US Iran Conflict: कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget