एक्सप्लोरर

Neptune Interesting Fact: 164 सालों में सूर्य का एक चक्कर लगा पाता है वरुण ग्रह, जानिए इससे जुड़े दिलचस्प तथ्य

About Neptune: वरुण ग्रह सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है. इसका कारण सूर्य से उसकी दूरी है. दूर होने की वजह से उसे सूर्य का ज्यादा प्रकाश नहीं मिल पाता है. इसका औसत तापमान -228 सेल्सियस रहता है.

Neptune Planet: हमारी धरती के अलावा सूर्य का चक्कर लगाने वाले अन्य 7 ग्रह भी हैं, जिनमें सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह बुध है. वहीं सूर्य से सबसे दूर वरुण यानी नेप्च्यून ग्रह है. इस ग्रह से संबंधित तमाम ऐसे तथ्य हैं, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती है. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वरुण ग्रह के बारे में कई दिलचस्प जानकारियां देंगे.

सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है वरुण-

सूर्य से दूरी के क्रम में वरुण सबसे आखिरी ग्रह है. अगर सूर्य से ग्रहों की दूरी का क्रम देखें तो नजदीक से दूर जाते हुए बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और आखिर में वरुण ग्रह है. इस ग्रह की खोज जर्मन खगोल  शास्त्री 'जोहॉन गाले' ने 1846 ई. में की थी. इस ग्रह पर दिन की अवधि 16.1 घंटा है.

सबसे ठंडा ग्रह है वरुण-

वरुण ग्रह सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है. इसका कारण सूर्य से उसकी दूरी है. दूर होने की वजह से उसे सूर्य का ज्यादा प्रकाश नहीं मिल पाता है. इसका औसत तापमान -228 सेल्सियस रहता है. आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि यह कितना ठंडा ग्रह है. वरुण ग्रह पर वायुमंडल-वरुण ग्रह के वायुमंडल में कई गैसें विद्यमान है. इनमें हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन और अमोनिया गैस शामिल हैं. इस ग्रह के कुल 14 उपग्रह भी हैं. गौरतलब है कि वरुण से पहले प्लूटो सौरमंडल का सबसे दूर स्थित ग्रह था, लेकिन 2006 ई. में प्लूटो को ग्रहों की श्रेणी से हटा दिया, जिसके बाद वरुण सौरमंडल का सबसे दूर स्थित ग्रह बन गया.

164 साल में लगाता सूर्य का एक चक्कर-

अधिक दूरी पर स्थित होने की वजह से वरुण ग्रह सूर्य का एक चक्कर 164.81 साल में पूरा कर पाता है. यानी कि किसी भी अन्य ग्रह की तुलना में वरुण को सूर्य का चक्कर लगाने में सबसे अधिक समय लगता है. इसके अलावा वरुण ग्रह अपने अक्ष पर झुका हुआ भी है. इसका कुल अक्षीय झुकाव 28.3 डिग्री है. 

ये भी पढे़ं- Facts About Gas Cylinder: आखिर गोल ही क्यों होता है रसोई गैस का सिलेंडर ,चौकोर या तिकोना क्यों नहीं? जानिए कारण

              ATM Interesting Facts: आखिर 4 अंकों का ही क्यों होता है ATM का पिन? जानिए कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget