एक्सप्लोरर

क्या प्रशांत महासागर से बनेगा दुनिया में अगला अंतिमहाद्वीप? जानिए कैसे सिकुड़ रहा है ये

Pacific Ocean: प्रशांत महासागर के सिकुड़कर बंद होने से अमेरिकी और एशिया महाद्वीप एक हो जायेंगे जिससे एक अतिमहाद्वीप का निर्माण होगा. जिसका नाम अमेशिया भी रख दिया गया है.

Amasia: पृथ्वी की पर्पटी पर टेक्टोनिक प्लेट की गतिविधियां (Tectonic Plates movements) महाद्वीपों के निर्माण और उनके रूप में बदलाव की प्रक्रियाओं में निरंतरता बनाए हुए हैं. पैमानों के अनुसार ये प्रक्रियाएं बहुत धीमी गति से हो रही हैं. लेकिन उनकी निरंतरता को देख कर आने वाले समय में इनसे होने वाले बदलाव का अनुमान लगाना आसान होता है. इसी आधार पर नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि पृथ्वी का अगला अतिमहाद्वीप 20 से 30 करोड़ साल के बीच बनेगा और उसका नाम एमेशिया (Amasia Supercontinent) भी तय हो चुका है.

ऐसे बनेगा एमेशिया

न्यूकर्टिन यूनिवर्सिटी के शोध मे पाया गया है कि प्रशांत महासागर के सिकुड़कर बंद होने से अमेरिकी और एशिया महाद्वीप एक हो जायेंगे जिससे एक अतिमहाद्वीप का निर्माण होगा. जिसका नाम अमेशिया भी रख दिया गया है. इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने एक सुपरकम्प्यूटर की मदद ली है.

सिम्यूलेशन ने किया खुलासा

वैज्ञानिकों ने इस सुपरकम्प्यूटर की मदद से यह दिखाया है कि अतिमहाद्वीप कैसे बनते हैं. उन्होंने इसका सिम्यूलेशन तैयार किया और पाया कि चूंकि पृथ्वी अरबों सालों से ठंडी हो रही है और महासागरों के नीचे की प्लेटों की ताकत व मोटाई समय के साथ कम होती जा रही है, इससे अगले अतिमहाद्वीप को पास आकर जुड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चूंकि हिंद और अटलांटिक महासागर युवा महासागर हैं इसीलिए महाद्वीपों को इन महासागरों को खत्म कर आपस में जुड़ने में दिक्कत आ रही है.  इसीलिए यह कार्य प्रशांत महासागर के जरिए होगा जो दोनों महासागरों की तुलना में ज्यादा पुराना है. 

अतिमहाद्वीप बनने का चक्र

डॉ हुआंग बताते हैं कि पिछले 2 अरब सालों में महाद्वीप आपस में टकराकर हर 60 करोड़ साल में एक अतिमहाद्वीप का निर्माण करते हैं. यह प्रक्रिया अतिमहाद्वीप चक्र कहलाती है. मतलब यह कि वर्तमान महाद्वीप लगभग 20 करोड़ साल बाद आपस में मिल कर अतिमहाद्वीप का निर्माण करेंगे.

सिमट रहा प्रशांत महासागर

वैज्ञानिकों ने सुपरकम्प्यूटर की मदद से पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट की गतिविधियों का सिम्यूलेशन कर यह दिखाया है कि प्रशांत महासागर 30 करोड़ साल के समय से पहले ही खत्म हो कर बंद हो जाएगा जिससे अमेशिया अतिमहाद्वीप के निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा. दरअसल प्रशांत महासागर पृथ्वी के सबसे पुराने पैन्थातासा अतिमहासागर का बचा हुआ हिस्सा है जो 70 करोड़ साल पहले बनना शुरू हुआ था और डायनासोर के समय में सबसे विशाल हो गया था. लेकिन अब वह सिकुड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-

Legal Rights: गिरफ्तार होने पर बचाव के लिए काम आयेंगे ये अधिकार, यहां जानें कब और कैसे करें इनका इस्तेमाल

Moon: नई रिसर्च में चंद्रमा के निर्माण को लेकर हुए हैरान करने वाले खुलासे, जानें कितनी देर में बना होगा चांद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Embed widget