एक्सप्लोरर

रावण के लुक पर हो रहा है विवाद, जानिए वास्तव में कैसा दिखता था लंकापति रावण?

Ravan's Look: रावण के 10 सिर थे. कद काठी में वह बहुत बड़ा और हष्ट-पुष्ट होगा. रावण का रंग बहुत गहरा था और वह विशाल था. उसके घने और लंबे बाल, सिर पर स्वर्ण मुकुट और शरीर पर भी घने बाल थे.

Adipurush Controversy: सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आजकल काफी चर्चा में है. फिल्म विवादों में गिरती जा रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगो का गुस्सा फूटकर पड़ रहा है. उनका कहना है कि फिल्म से हिंदू भावनाएं आहत हुई हैं.

फिल्म में सैफ अली खान को जिस तरह से रावण के किरदार में दिखाया गया, उससे लोग काफी नाखुश हैं और उसका विरोध कर रहे हैं. इसके साथ फिल्म के रावण का पुष्पक विमान भी लोगों की निराशा का कारण बना. रावण के इस लुक का विरोध देख एक सवाल यह उठता है कि आखिर हकीकत में रावण कैसा दिखता था और उसकी वेशभूषा क्या थी? आइए जानते हैं रावण का लुक सैफ अली खान के किरदार के लुक से कितना अलग था.

ऐसा दिखता होगा रावण

यह तो हम सभी जानते हैं कि रावण के 10 सिर थे और कद काठी में वह बहुत बड़ा और हष्ट-पुष्ट होगा. एक रिपोर्ट में बीएचयू की एक प्रोफेसर से ली गई जानकारी के अनुसार रावण की तुलना “काजल के पर्वत” से भी की जाती है क्योंकि रावण का रंग बहुत गहरा था और वह विशाल था, उसके घने और लंबे बाल, सिर पर स्वर्ण मुकुट और शरीर पर भी घने बाल थे. बीएचयू के इतिहास विभाग के प्रोफेसर बताते हैं कि रावण के बाल लंबे थे क्योंकि वह ऋषि मुनि विश्रवा का पुत्र था.

भगवान शिव का भक्त होने के कारण उसके माथे पर एक त्रिपुंड भी था. राजा होने के बाद से कानों में कुंडल पहनना भी अनिवार्य था. रावण हल्के कपड़े, छाती के चारों ओर एक पवित्र धागा (जनेउ) और सोने के मुकुट के साथ भारी आभूषण पहनता था.

रावण का पहनावा

रावण के पहनावे को लेकर स्पष्ट तौर पर तो कोई उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन वाल्मीकि रामायण के अनुसार उस समय पुरुष अंग वस्त्र धारण करते थे जो कमर से लिपटकर कांधे तक होता था और कमर से नीचे परिधान (धोती) धारण की जाती थी. इसलिए ऐसा माना जाता है कि रावण भी इसी तरह के वस्त्र धारण करता होगा. 

बलशाली भी था रावण

माना जाता है कि रावण एक लंबे-चौड़े सुडौल शरीर का मालिक था. वह सभी तरह के अस्त्र-शस्त्र चलाने में निपुण था. खास तौर से गदा, भाला, खड़क और धनुष में उसे महारथ हासिल थी. वाल्मीकि रामायण में हुए जिक्र के अनुसार रावण के पास पशुपतिअस्त्र भी था जो उस समय का सबसे खतरनाक अस्त्र माना जाता था. इसके अलावा उसके पास आसुरास्त्र, वरुणास्त्र, मायास्त्र, नागास्त्र, गंधर्वास्त्र प्रमुख थे.

ये भी पढ़ें -

कोहनी के कहीं अचानक टकराने से इसीलिए महसूस होता है करंट? जानिए 'फनी बोन' नाम पड़ने के पीछे की दिलचस्प वजह

अपने से 6 गुना बड़े जीवों को भी निगल जाता है ये सांप, ऐसा लचीला जबड़ा किसी के पास नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक बन गए प्रशांत किशोर, हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?
विधायक बन गए प्रशांत किशोर, हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?
प्रशांत किशोर के पास कितनी संपत्ति, इससे कितना सोना खरीद सकते हैं?
प्रशांत किशोर के पास कितनी संपत्ति, इससे कितना सोना खरीद सकते हैं?
FSSAI के बैन के बाद बेचे डाबर प्रॉडक्ट्स तो कितना जुर्माना? जानें नियम
FSSAI के बैन के बाद बेचे डाबर प्रॉडक्ट्स तो कितना जुर्माना? जानें नियम
Plastic Note In Washing Machine: क्या वॉशिंग मशीन में भी नहीं गलेंगे प्लास्टिक के नोट, इनकी कितनी लाइफ?
क्या वॉशिंग मशीन में भी नहीं गलेंगे प्लास्टिक के नोट, इनकी कितनी लाइफ?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget