एक्सप्लोरर

कितने साल में बदल लेना चाहिए आधार कार्ड का फोटो? परेशानी में पड़ने से पहले जान लें नियम

Aadhaar Photo Update Rules: आधार में आप अपना फोटो भी अपडेट करवा सकते हैं. कितने साल बाद करवा लेना चाहिए आधार कार्ड में फोटो अपडेट. चलिए आपको बताते हैं. क्या है फोटो अपडेट को लेकर नियम.

Aadhaar Photo Update Rules: भारत में रहने वाले लोगों के पास बहुत से दस्तावेज होने जरूरी होते हैं. इन दस्तावेजों की जरूरत आए दिन किसी ना किसी काम के लिए पड़ ही जाती है. इनमें बात की जाए तो वोटर कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल होते हैं. आधार कार्ड भारत में इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे बड़ा डॉक्यूमेंट है. देश की तकरीबन 90 फ़ीसदी आबादी के पास आधार कार्ड मौजूद है.

स्कूल कॉलेज में एडमिशन लेने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक में आधार कार्ड की जरूरत पड़ जाती है. भारत में UIDAI की ओर से आधार कार्ड जारी किए जाते हैं. अगर इसमें कोई जानकारी गलत दर्ज हो जाए तो इसमें आपको उसे अपडेट करवाने का भी मौका मिलता है. इसी तरह आप अपना फोटो भी अपडेट करवा सकते हैं. कितने साल बाद करवा लेना चाहिए आधार कार्ड में फोटो अपडेट चलिए आपको बताते हैं.

इतने साल में अपडेट करवाना चाहिए आधार कार्ड में फोटो

सबसे पहले तो आपको बता दें आधार कार्ड में इस तरह का कोई नियम नहीं है कि आपको इतने समय बाद अपना फोटो अपडेट करवाना ही पड़ेगा .यह पूरी तरह आपके ऊपर निर्भर करता है आप फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं या नहीं. लेकिन वहीं बात की जाए तो क्योंकि बहुत से लोग आधार कार्ड बहुत पहले ही बनवा लेते हैं.

यह भी पढ़ें: जानें क्या है सुभद्रा योजना, किन महिलाओं को मिलेगा इसमें 10 हजार रुपये?

तो ऐसे में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआइ की ओर से यह सलाह दी गई है कि सभी को 10 साल में एक बार कम से कम अपना आधार कार्ड का फोटो अपडेट करवा लेना चाहिए. अगर किसी बच्चे ने 5 साल की उम्र में आधार कार्ड बनवाया है. तो फिर 15 साल की उम्र के बाद उसे बायोमैट्रिक अपडेट की जरूरत होती है. तो ऐसे में उसे अपना फोटो भी अपडेट करवा लेना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: नहीं है वोटर कार्ड तब भी डाल पाएंगे दिल्ली में वोट, जानें क्या करना होगा

ऐसे करवाएं फोटो अपडेट

आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा. आप इसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं. इसके बाद वह आपको वहां एक अपडेट फॉर्म भरना होगा जिसे आप वहां मौजूद अधिकारी को जमा करें. फिर आपके आधार कार्ड के लिए नई फोटो ली जाएगी. और उसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दे दिया जाएगा. इस अपडेट के लिए आपको 100 रुपये की फीस चुकानी होगी. कुछ दिनों में ही आपकी नई फोटो आपका आधार कार्ड में अपडेट हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या है यूपीआई 123पे, बिना इंटरनेट यह कैसे करता है काम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री
LPG सब्सिडी का पैसा नहीं आया? घर बैठे पता करें कहां अटका है पेमेंट
LPG सब्सिडी का पैसा नहीं आया? घर बैठे पता करें कहां अटका है पेमेंट

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget