एक्सप्लोरर

10वीं की मार्कशीट खो गई है तो दोबारा कैसे बनती है? ये है तरीका

10th Duplicate Marksheet: 10वीं की मार्कशीट भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है. लेकिन अगर आपने 10वीं की मार्कशीट खो दी है. तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप उसे दोबारा बनवा सकते हैं. कैसे चलिए जानते हैं. 

10th Duplicate Marksheet: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भारत में यह कुछ जरूरी दस्तावेज हैं. सभी के पास यह होने ही चाहिए. बिना इनके बहुत से काम नहीं हो पाते. अलग-अलग जगह पर अलग-अलग दस्तावेज काम आता है. अगर यह जरूरी दस्तावेज खो जाते हैं तो फिर बड़ी परेशानी होती है. इसी तरह आपकी 10वीं की मार्कशीट भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है. इसे भी लोग काफी संभाल कर रखते हैं.

लेकिन कई बार देखा गया है गलती से लोग मार्कशीट खो देते हैं. फिर जब आप किसी जॉब के लिए अप्लाई करते हैं. या आगे की पढ़ाई के लिए कहीं एडमिशन लेते हैं. तो ऐसे में आपको मार्कशीट लगानी जरूरी होती है. तब फिर मुश्किल खड़ी हो जाती है. अगर आपने भी अपनी 10वीं की मार्कशीट खो दी है. तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप उसे दोबारा बनवा सकते हैं. कैसे चलिए जानते हैं. 

सीबीएसई के लिए इस प्रक्रिया को करें फाॅलो 

अगर आपने 10th क्लास सीबीएसई से पास की है. इसके लिए आपको सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट https://cbseit.in/cbse/web/dads/List.aspx पर जाना होगा. यहां आपको प्रिंटेड डॉक्यूमेंट का ऑप्शन नजर आएगा. उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना क्लास सिलेक्ट करना होगा. अपना रोल नंबर,नाम, किस साल में आपने पास किया वह साल चुननी होगी. इसके साथ ही अपने पिता का नाम भी दर्ज करना होगा. 

इसके बाद आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है. अगर आपकी मार्कशीट 5 साल पुरानी है तो उसके लिए आपको ढाई सौ रुपए देने होंगे. अगर आपकी मार्कशीट 5 से लेकर 10 साल पुरानी है तो उसके लिए आपको 500 रुपये चुकाने होंगे और वहीं आपकी मार्कशीट 10 साल से लेकर 20 साल पुरानी है. तो इसके लिए आपको एक हजार रुपये की फीस देनी होगी. फीस चुकाने के बाद इसके बाद आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे. 

स्टेट बोर्ड में इस तरह बनवा सकते हैं 

बहुत से छात्र ऐसे होते हैं. जिन्होंने सीबीएसई के बजाय स्टेट बोर्ड से 10th क्लास पास की होती है. ऐसे छात्रों को अगर अपनी 10th की मार्कशीट को दोबारा बनवाना है. तो उसके लिए उन्हें अपने स्टेट बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होता है. मसलन अगर आपने एमपी से 10th पास किया है तो आपको एमपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट https://www.mpbse.nic.in/ पर जाना होगा. 

इसके बाद आपको काउंटर बेस्ड फॉर्म का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करना होगा . फिर इसके बाद आपको डुप्लीकेट/करेक्शन- मार्कशीट/ माइग्रेशन / सर्टिफिकेट पर जागर एप्लीकेशन एंट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा वहां आपको अपने एग्जाम का टाइप रोल नंबर और कैप्चा इंटर करना होगा.

इसके बाद आगे बढ़ने पर आपको गेट डॉक्यूमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा. जिस पर क्लिक करने के बाद आप पेमेंट के ऑप्शन पर पहुंच जाएंगे. जहां आपको 300 या 400 रुपये देने होंगे. इसके बाद जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: डिजीलॉकर में डॉक्यूमेंट रखने के बाद भी चालान काट सकती है पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget