एक्सप्लोरर

Video: शिमला हाईवे पर आपस में भिड़े टूरिस्ट, शख्स को फेंक दिया सड़क से नीचे- खौफनाक वीडियो वायरल

एक मामला शिमला रेलवे स्टेशन के पास का सामने आया है, जहां हरियाणा के कुछ युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया और अपनी थार गाड़ी को राज्य सरकार परिवहन निगम की बस के आगे लगाकर मारपीट शुरू कर दी.

बरसात के मौसम का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला का रुख कर रहे हैं. इस दौरान शिमला आने जाने वाले रास्तों पर गाड़ियों के जाम लगने की भी सूचना है. इन्हीं सब में हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है. ऐसा ही एक मामला शिमला रेलवे स्टेशन के पास का सामने आया है, जहां हरियाणा के कुछ युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया और अपनी थार गाड़ी को राज्य सरकार पथ परिवहन निगम की बस के आगे लगा कर मारपीट शुरु कर दी.

इसलिए शुरू हुई मारपीट

अब भाई जवान लड़के हैं, शिमला घूमने आए हैं, गर्म खून है, जब तक दबंगई नहीं दिखाएंगे पता कैसे लगेगा कि इनकी परवरिश मर्दों के बीच में हुई है. बस जवानी के जोश में लगाए दो पैग और समझ बैठे थार को हेलिकॉप्टर. गाड़ी ऐसी हवा में उड़ाई की संभाले नहीं संभली और मार दिया स्थानीय लोगों की गाड़ी को कट. इसके बाद क्या था लोगों से बहस बाजी के दौरान शराब पीकर ओवरटेक कर रहे ड्राइवर को उसी के साथी ने भला बुरा कह दिया, इससे ड्राइवर साहब की ड्राइविंग स्किल पर तो सवाल उठा ही साथ ही जनाब का इगो भी हर्ट हो गया. शराब के नशे ने साहब को और मनोबल दिया और ड्राइवर साहब अपने ही साथी पर चढ़ बैठे और दिखाने लगे अपनी दबंगई. जोश इतना कि लड़ते लड़ते दोनों साथी हाईवे से सटी रेलिंग के उस पार जा गिरे. इसके बाद लोगों की समझाइश से जवानों की बुद्धि जागी और लड़ाई झगड़े को विराम दिया गया.

देखें वीडियो

शिमला रेलवे स्टेशन के पास की है घटना

बता दें कि सोमवार शाम को शिमला रेलवे स्टेशन के पास थार गाड़ी ( HR71L-7600) में सवार हरियाणा के पांच से छह युवक शिमला घूमने पहुंचे थे, इसी दौरान यह घटना हो गई.इस मारपीट का वीडियो वहां खड़े लोगों ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. जिसके आधार पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए कोई एफआईआर तो दर्ज नहीं की लेकिन अच्छा खासा चालान जरूर काट दिया. 

हरियाणा से आए थे युवक

हरियाणा से घूमने आए ये लोग बिलासपुर, यमुनानगर और जगाधरी के रहने वाले थे. पुलिस की मानें तो सुमित राणा गाड़ी चला रहा था, जबकि इसके साथ मोहित गर्ग, गुरविंदर सिंह, अरुण शर्मा और अंकुश नाम के युवक भी थे. इन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था और ये लोग शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे.इस वजह से पुलिस ने इनके दो चालान काटे हैं जिनमें एक चालान बगैर लाइसेंस गाड़ी चलाने के लिए 5 हजार रुपये का काटा गया.

हर जगह मचाते हैं उत्पात

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 61 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स का इस पर बहुत कुछ कहना है. एक यूजर ने लिखा...नंबर प्लेट देखकर ही समझ गए थे कि ऐसा कुछ होगा, यह लोग हर जगह उत्पात मचाते हैं. एक और यूजर ने लिखा...एचआर नंबर गाड़ी मतलब लफड़ा होगा ही होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...थार, स्कॉर्पियो और क्रेटा जैसी गाड़ियां समाज के लिए खतरा हैं.

यह भी पढ़ें: Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में एंटी सेक्स बेड का एथलीट्स ने कर दिया रिव्यू, वीडियो हो रहे वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget