एक्सप्लोरर

क्या बच जाएगा धमकाऊ पत्रकार? इस कारण से नाम का खुलासा नहीं करना चाहते रिद्धिमान साहा

रिद्धिमान साहा ने शनिवार को एक पत्रकार से मिली धमकी के स्क्रीनशॉट शेयर किये थे. साहा ने अब उस शख्स का नाम सार्वजनिक न करने का फैसला लिया है.

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने कहा है कि वह उस पत्रकार (Journalist) के नाम का खुलासा नहीं करेंगे, जिसने बीते दिनों उन्हें धमकीभरे मैसेज भेजे थे. साहा का कहना है कि वह किसी का करियर बर्बाद नहीं करना चाहते. गौरतलब है कि क्रिकेट के कई पूर्व खिलाड़ियों ने साहा से उस पत्रकार का नाम सार्वजनिक करने का अनुरोध किया था. सोमवार को BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल का भी इस मामले में बयान आया था. उन्होंने कहा था कि बोर्ड रिद्धिमान साहा के साथ हुई इस पूरी घटना के बारे में जानकारी लेगा. बोर्ड सचिव (जय शाह) रिद्धिमान से बात करेंगे. हालांकि अब तक BCCI ने रिद्धिमान से कोई बात नहीं की है. 

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए साहा ने बताया, 'BCCI ने मुझसे इस मामले में अब तक कोई बात नहीं की है. अगर वह मुझसे नाम (पत्रकार का नाम) पूछेंगे तो मैं उन्हें कहूंगा कि मेरा लक्ष्य किसी का करियर बर्बाद करना नहीं है. इसीलिए मैंने अपने ट्वीट में भी नाम का खुलासा नहीं किया. यह मेरे माता-पिता की शिक्षा नहीं है. मेरा ट्वीट करने का खास मकसद यह बताना था कि मीडिया में कोई है जो इस तरह की चीजें करता है.'  

साहा ने यह भी कहा कि उन्होंने वह ट्वीट इसलिए किया था क्योंकि वह नहीं चाहते कि खिलाड़ी इस तरह की चीजों का सामना करें. साहा ने कहा, 'मैं यह संदेश देना चाहता था कि जो भी हुआ वह बहुत गलत हुआ और किसी को भी ऐसा दोबारा नहीं करना चाहिए.'

क्या है मामला?

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद से ही ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि टीम प्रबंधन ने रिद्धिमान साहा को आगे मौका न देने का मन बना लिया है. इसके बाद साहा ने रणजी टीम से भी अपना नाम वापस ले लिया था. इस मुद्दे पर एक पत्रकार उनका इंटरव्यू करना चाहता था. पत्रकार ने उन्हें मैसेज भी किया और कॉल भी किया लेकिन साहा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद पत्रकार ने व्हाट्सऐप पर ही साहा को धमकी दे डाली थी.

रिद्धिमान साहा ने शनिवार को ट्विटर पर व्हाट्सऐप के धमकीभरे मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे. इसके बाद आकाश चोपड़ा, हरभजन सिंह से लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री तक उनके सपोर्ट में उतर आए थे.

यह भी पढ़ें..

Wriddhiman Saha ने पत्रकार से मिली धमकी के स्क्रीनशॉट किए शेयर, सपोर्ट में उतरी क्रिकेट कम्युनिटी; जानिए पूरा मामला

Pakistan Cricket Board का ऐलान, अब PSL में James Faulkner को कभी नहीं खिलाएंगे, यह है पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget