एक्सप्लोरर

Wriddhiman Saha ने पत्रकार से मिली धमकी के स्क्रीनशॉट किए शेयर, सपोर्ट में उतरी क्रिकेट कम्युनिटी; जानिए पूरा मामला

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने ट्विटर पर वाट्सएप के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. इनमें एक पत्रकार उन्हें धमकाता हुआ नजर आ रहा है.

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को हाल ही में एक पत्रकार (Journalist) से धमकी मिली है. साहा को यह धमकी उस पत्रकार को कॉल बैक नहीं करने के कारण मिली है. साहा ने इस धमकी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. साहा के इस ट्वीट के बाद आकाश चोपड़ा से लेकर आरपी सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटेर उनके सपोर्ट में उतर आए हैं.

क्या है पूरा मामला?
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद से ही ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि टीम प्रबंधन ने रिद्धिमान साहा को आगे मौका न देने का मन बना लिया है. इसके बाद साहा ने रणजी टीम से भी अपना नाम वापस ले लिया था. इस मुद्दे पर एक पत्रकार उनका इंटरव्यू करना चाहता था. पत्रकार ने उन्हें मैसेज भी किया और कॉल भी किया लेकिन साहा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद पत्रकार ने वाट्सएप पर ही साहा को धमकी दे डाली.

पत्रकार ने क्या लिखा?
स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहा है कि पत्रकार ने उन्हें सबसे पहले इंटरव्यू के लिए मैसेज किया. इसमें लिखा है, 'आप मेरे साथ एक इंटरव्यू कीजिए. यह अच्छा होगा. अगर आप डेमोक्रेटिक तरह से इंटरव्यू देना चाहते हैं तो मैं आपको फोर्स नहीं करूंगा. उन्होंने (टीम प्रबंधन) एक विकेटकीपर चुना जो सबसे बेहतर है. आपने 11 जर्नलिस्ट चुने जो मेरे हिसाब से बेस्ट नहीं थे. उन्हें चुनिए जो सबसे ज्यादा मदद कर सकते हैं.'

इसके बाद अगले दिन पत्रकार ने उन्हें वाट्सएप पर ही कॉल किया. जब साहा ने कॉल का रिप्लाई नहीं किया तो पत्रकार ने देर रात मैसेज करते हुए लिखा, 'आपने कॉल नहीं किया. मैं अब कभी आपका इंटरव्यू नहीं करूंगा. मैं इस तरह का अपमान नहीं सह सकता. और मैं इसे याद रखुंगा. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था.'

रिद्धिमान ने इस पर क्या कहा?
रिद्धिमान ने पत्रकार को क्या जवाब दिए वह तो रिद्धिमान ही बता सकते हैं लेकिन अपने ट्वीट में उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के लिए मेरे इतने योगदान के बाद अब मुझे एक तथाकथित पत्रकार से इन बातों का सामना करना पड़ रहा है. पत्रकारिता अब इस ओर जा रही है.'

क्रिकेट कम्युनिटी उतरी सपोर्ट में
साहा के इस ट्वीट के बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और पूर्व तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप सिंह ने उनके सपोर्ट में ट्वीट किए हैं. दोनों ने रिद्धिमान साहा से उस पत्रकार का नाम बताने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें..

Ranji Trophy में भी फ्लॉप रहा पुजारा का बल्ला, शून्य पर लौटे पवेलियन; फैंस कर रहे जमकर खिंचाई

IND vs WI T20 Series: तीसरे मैच में नजर नहीं आएंगे ऋषभ पंत, श्रीलंका के खिलाफ भी टी-20 सीरीज से रहेंगे बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget