एक्सप्लोरर

World Oldest Cat: दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली फ्लॉसी को जानते हैं आप? 29 दिसंबर को मनाया जाएगा जन्मदिन

World Oldest Cat: प्राकृतिक रूप से देखा जाए तो बिल्लियों की औसत आयु 15 वर्ष होती है. लेकिन फ्लॉसी ने इस सिद्धांत को भी पीछे छोड़ दिया और अब वह अपना 27 वां जन्मदिवस मनाने की ओर बढ़ रही है.

World Oldest Cat: आप शायद दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसानों के बारे में जानते होंगे, लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली के बारे में जानते हैं? शायद नहीं जानते होंगे. दुनिया की सबसे उम्र दराज बिल्ली का नाम है फ्लॉसी. यह ब्रिटेन में रहती है और इसकी उम्र 26 साल है. 29 दिसंबर 1995 को फ्लॉसी का जन्म हुआ था. इसलिए 29 दिसंबर 2022 को फ्लॉसी का 27 वां जन्मदिवस मनाया जाएगा. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी इस बिल्ली का नाम दर्ज है. आज हम आपको इसी बिल्ली के बारे में बताएंगे.

कितने साल होती है बिल्लियों की उम्र

प्राकृतिक रूप से देखा जाए तो बिल्लियों की औसत आयु 15 वर्ष होती है. लेकिन फ्लॉसी ने इस सिद्धांत को भी पीछे छोड़ दिया और अब वह अपना 27 वां जन्मदिवस मनाने की ओर बढ़ रही है. अगर इस बिल्ली की उम्र की तुलना किसी इंसान की उम्र से की जाए तो वैज्ञानिक रूप से यह लगभग 120 साल जीने के बराबर है. काले और भूरे रंग की यह बिल्ली आज भी बिल्कुल ठीक है और अपने मालिक के साथ चंचलता से रहती है. हालांकि, फ्लॉसी के आंखों की रोशनी जरूर थोड़ी कम हो गई है.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है फ्लॉसी

फ्लॉसी इस वक्त अपनी मौजूदा मालकिन विकी ग्रीन के साथ रहती है. विकी ग्रीन एक युवा लड़की है जिसकी उम्र 27 वर्ष है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने फ्लॉसी के बारे में लिखा है कि फ्लॉसी की मालकिन विकी ग्रीन ने बताया कि फ्लॉसी बहुत अच्छी है और उसे हमेशा अपने पसंदीदा पीले कंबल में  रहना बहुत अच्छा लगता है. फ्लॉसी अपना पसंदीदा खाना खाती है और मेरे साथ खूब खेलती है. विकी ग्रीन ने बताया कि फ्लॉसी ने अपने जीवन में कई घर देखें, क्योंकि फ्लॉसी को कई बार अपने मालिक बदलते रहना पड़ा है.

दुनिया के सबसे उम्रदराज कुत्ते के बारे में भी जान लीजिए

दुनिया का सबसे उम्रदराज कुत्ता है गिनो वुल्फ. यह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता है. इस कुत्ते का जन्म सितंबर 2000 में हुआ था, यानी यह 22 साल का हो गया है. इस वक्त दिनों वह अपने मालिक एलेक्स वुल्फ के साथ रहता है. एलेक्स ने 2 साल पहले ही इसे कोलोराडो की ह्यूमन सोसाइटी ऑफ गोल्डन वैली से गोद लिया था.

ये भी पढ़ें: ग्लेशियर पिघलने की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी, लाइव वीडियो में देखें कैसे पिघल रही है हजारों एकड़ बर्फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80 साल की बूढ़ी आंखों ने पहली बार देखा प्लेन, बेटे ने सच किया पिता का सपना
80 साल की बूढ़ी आंखों ने पहली बार देखा प्लेन, बेटे ने सच किया पिता का सपना
स्कूली बच्चों ने प्रार्थना में गाया हनुमान अंश का भजन! वीडियो वायरल
स्कूली बच्चों ने प्रार्थना में गाया हनुमान अंश का भजन! वीडियो वायरल
छाती से लगाकर के राखी तू मैंने...देहाती बच्चों का ये गाना सुन दिन बन जाएगा
छाती से लगाकर के राखी तू मैंने...देहाती बच्चों का ये गाना सुन दिन बन जाएगा
Tajmahal: विदेशी महिला को घूर रहे थे मनचले, फोटोग्राफर ने सिखाया सबक
Tajmahal: विदेशी महिला को घूर रहे थे मनचले, फोटोग्राफर ने सिखाया सबक

वीडियोज

SUDAN GOLD MINE COLLAPSE: सूडान में फिर ढही सोने की खदान! 11 मजदूरों की मौत, कई जिंदगियां दबीं!
आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनिया गांधी पर BJP का बड़ा हमला, 'बिना नागरिकता के डाला वोट'
सोनिया गांधी पर BJP का बड़ा हमला, 'बिना नागरिकता के डाला वोट'
यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
लग्जरी लाइफ से दूर क्यों रहती हैं कैटरीना कैफ की मां? गांव में ऐसे बिता रही हैं अपनी जिंदगी
IND-W vs SL-W Final Live Score: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य
Live: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पांच सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पांच सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
कार में CNG की Smell आते ही हो जाएं Alert, वरना पड़ सकता है भारी
कार में CNG की Smell आते ही हो जाएं Alert, वरना पड़ सकता है भारी
Embed widget