एक्सप्लोरर

कपड़े पर कांड! एक ही ड्रेस खरीदने को लेकर जमकर चले लात घूंसे, वीडियो हो रहा वायरल

दो महिलाएं एक ही कपड़े को खरीदने को लेकर ऐसे भिड़ गईं जैसे ‘बिग बॉस’ के घर का फिनाले चल रहा हो. घटना एक छोटे बाजार की है जहां सड़क किनारे कपड़ों की दुकान लगी थी.

Trending Video: सड़क किनारे लगी एक कपड़े की दुकान, दो महिलाओं की पसंद एक जैसी और कपड़ा सिर्फ एक…अब जरा सोचिए, जब पसंद एक हो लेकिन माल अकेला तो क्या होगा? जाहिर बात है युद्ध होगा और वो भी ऐसा कि महाभारत के दृश्य भी शरमा जाएं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है, जिसमें दो महिलाएं एक ही कपड़े को खरीदने को लेकर ऐसे भिड़ गईं जैसे ‘बिग बॉस’ के घर का फिनाले चल रहा हो. घटना एक छोटे बाजार की है जहां सड़क किनारे कपड़ों की दुकान लगी थी.

एक बेहद सुंदर और चमकदार सूट का पीस टंगा था, जिसे एक महिला ने पसंद किया और दुकानदार से खरीदने की बात की. तभी दूसरी महिला वहां आई और बोली, भैया, ये तो मैं लूंगी. अब दुकानदार बेचारा एक ही कपड़े को दो दो हाथों में देखकर समझ ही नहीं पाया कि किसे बेचे. लेकिन महिलाओं को समझाने का काम वही भूल थी जो चिंगारी के पास घी रख देना हो.

एक ही ड्रेस को लेकर महिलाओं में मचा घमासान!

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक ग्रुप बुरी तरह से कपड़ों के लिए लड़े जा रहा है. बाल नोचे जा रहे हैं, थप्पड़ और लात घूंसो की बारिश हो रहा है. आस पास लोगों का जमावड़ा लगा है और लोग तमाशा देख रहे हैं. लेकिन महिलाओं को इससे कोई मतलब नहीं है. ये पूरी जंग उस ड्रेस के लिए लड़ी जा रही है जो दुकान में केवल एक है और उम्मीदवार दो दो हैं. दुकानदार बेचारा समझा समझा कर परेशान हो गया है लेकिन महिलाओं का युद्ध है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी और आप भी कहेंगे कि कपड़े के लिए इतना भारी युद्ध कौन लड़ता है भाई.

लात घूंसे से लेकर नोचे लिए गए बाल

इस दौरान भीड़ भी जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे. किसी ने बीच बचाव किया, किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. और आज वही वीडियो बन गया है इंटरनेट का ताजा वायरल मसाला. एक महिला ने दूसरी का पल्ला खींचा, दूसरी ने जवाब में झपटकर उसका हेयरस्टाइल बदल डाला. फिर एक ने जोरदार चांटा मारा जिसकी गूंज पूरे बाजार ने सुनी. दुकानदार की आंखों में सिर्फ एक सवाल था  “हे भगवान, मैं तो कपड़ा बेच रहा था, ये WWE कैसे शुरू हो गया?”

यह भी पढ़ें: अरे भाई रुक जा...दुल्हन को विदा कर घर ला रहा था दूल्हा, कार में ही हो गया शुरू; वीडियो वायरल 

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आंटियों ने अपना आपा खो दिया है. एक और यूजर ने लिखा...लेकिन दोनों के कपड़ों का टेस्ट तो अलग लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...गलती दुकानदार की है, एक डिजाइन के दो कपड़े रखने चाहिए.

यह भी पढ़ें: ये टेक्नोलॉजी बाहर नहीं जानी चाहिए...वाशिंग मशीन में आलू छीलने का वीडियो वायरल यूजर्स, बोले- 'मसाला भी डाल देती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget