एक्सप्लोरर

उफ्फ ये गर्मी! बंदर को लगी प्यास तो इस तरह मांगा पानी, फिर दयावान आंटी ने यूं दिखाया प्यार, वायरल हो रहा वीडियो

जब पास खड़ी एक महिला, बिना किसी डर के, बिना किसी हिचक के, उस बंदर की प्यास बुझाने के लिए आगे बढ़ती है. बिल्कुल एक मां की तरह. इस वीडियो ने इंसानियत की असली परिभाषा लिख दी है.

सोशल मीडिया पर रोजाना अनगिनत वीडियो आते हैं, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जो सीधा दिल के सबसे कोमल कोने को छू जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंसानियत, करुणा और प्यार की वो झलक दिखाई देती है जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं. वीडियो में एक प्यासा बंदर, एक स्कूली बच्चे के बैग में टंगी पानी की बोतल तक पहुंचने के लिए उछल-उछलकर कोशिश करता है. लेकिन कहानी का सबसे खूबसूरत मोड़ तब आता है जब पास खड़ी एक महिला, बिना किसी डर के, बिना किसी हिचक के, उस बंदर की प्यास बुझाने के लिए आगे बढ़ती है. बिल्कुल एक मां की तरह. इस वीडियो ने इंसानियत की असली परिभाषा को फिर से लोगों के दिलों में जगा दिया है.

पानी की बोतल देख उछलने लगा बंदर

वीडियो किसी स्कूल के बाहर या पार्क जैसी जगह का लगता है जहां कुछ बच्चे अपने बैग के साथ खड़े हैं. अचानक एक बंदर वहां आता है और एक स्कूली लड़के के बैग में टंगी पानी की बोतल की तरफ उछलकर लपकता है. पहले तो लड़का थोड़ा घबरा जाता है, क्योंकि किसी को क्या अंदाजा कि कोई बंदर यूं सीधा बोतल पर झपटेगा. लेकिन जब बंदर दूसरी बार फिर से उसी बोतल की तरफ उछलता है, तो पास ही खड़ी एक महिला की नजर उस पर पड़ती है और वो समझ जाती हैं कि ये कोई शरारत नहीं, प्यास की तड़प है.

फिर महिला ने बुझाई पानी की प्यास

महिला बिना किसी डर के उस बच्चे से बोतल लेती हैं और अपने हाथ की हथेली से धीरे-धीरे पानी निकालकर बंदर को पिलाना शुरू कर देती हैं. बंदर भी पूरे संयम और सादगी से पानी पीता है, जैसे उसे यकीन हो गया हो कि अब उसकी प्यास बुझने वाली है. आसपास खड़े बच्चे, लोग और कैमरा थामे कोई शख्स सभी इस पल को देखकर भावुक हो जाते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को @TheBahubali_IND नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इंसान मरता देख ताली बजाने वाले जानवर को पानी पीता देख ताली पीट रहे हैं. अद्भुत दृष्य है, आनंद आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मां तो मां होती है, उसे हर बच्चे का मन पढ़ना आता है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transformer Viral Video: ट्रांसफॉर्मर का तार हाथों से जोड़ता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
ट्रांसफॉर्मर का तार हाथों से जोड़ता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
Indore Viral Video: इंदौर में फर्जी प्लास्टर पहनकर निकले आरोपी, Video वायरल
इंदौर में फर्जी प्लास्टर पहनकर निकले आरोपी, Video वायरल
House Eviction Claim After Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर गई थी लड़की, मकान मालिक ने खाली कराया कमरा, वीडियो वायरल
जंतर-मंतर गई थी लड़की, मकान मालिक ने खाली कराया कमरा
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget