एक्सप्लोरर

भीड़ में प्रदर्शन कर रही महिला का पुलिस में तैनात पति से हो गया सामना! फिर दोनों ने खूब लगाए ठहाके- वीडियो वायरल

हाल ही में नेपाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए. खास बात यह रही कि दोनों पति-पत्नी निकले. वीडियो देखकर आप भी हंस देंगे.

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है. कभी कोई वीडियो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देता है तो कभी कोई क्लिप हंसी का कारण बन जाती है. ऐसे ही कई वीडियो हाल के दिनों में वायरल हुए हैं जिनमें कभी इंसानियत की झलक देखने को मिली है तो कभी अनोखे इमोशन्स का संगम. इस बीच नेपाल से एक अनोखा और दिलचस्प वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि हाल ही में नेपाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए. खास बात यह रही कि दोनों पति-पत्नी निकले. वीडियो देखकर आप भी हंस देंगे.

भीड़ में प्रदर्शन कर रही महिला का पुलिस में तैनात पति से हो गया सामना

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नेपाल में प्रदर्शनकारियों का हुजूम सड़कों पर खड़ा है. पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसी दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी पुलिस बल के सामने जाकर खड़ी हो जाती है. उसकी नजर सामने खड़े एक पुलिसकर्मी पर पड़ती है और तभी उसका चेहरा खिल उठता है. अचानक वह जोर से हंस पड़ती है. कैमरे में यह पल कैद हो जाता है.

सामने खड़ा पुलिसकर्मी भी हेलमेट और शील्ड के साथ वहां मौजूद होता है लेकिन वह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता. बाद में पता चलता है कि महिला और पुलिसकर्मी असल में पति-पत्नी हैं. पत्नी प्रदर्शन में हिस्सा लेने आई थी जबकि पति ड्यूटी पर तैनात था. दोनों की आमने-सामने मुलाकात जैसे ही हुई, माहौल तनावपूर्ण से हल्का-फुल्का हो गया. वहां मौजूद लोग भी यह देख हैरान रह गए और कुछ ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

यह भी पढ़ें: खड़े-खड़े चकरघिन्नी बन गई BYD की कार, जिसने देखा वीडियो उसने दांतों तले दबा लीं उंगलियां

यूजर्स ने ले लिए दोनों के मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जब प्रदर्शन में भी बीवी से मुलाकात हो जाए तो हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह कपल वाकई रियल-लाइफ रोमांटिक फिल्म का सीन लगता है. वहीं किसी ने मजाक में लिखा कि यहां तो पुलिस भी लव स्टोरी लिख रही है.

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला के गले पर मारा हाथ और सोने की चेन ले उड़े बाइक सवार, बीकानेर का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Cute Kid Viral Video : मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
Father's Love: पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget