एक्सप्लोरर

बदसलूकी करने की तुरंत मिल गई सजा, महिला ने चप्पल मार-मारकर आरोपी का मुंह कर दिया लाल

एक महिला बीच सड़क एक शख्स को चप्पलों से कूटती हुई दिखाई दे रही है. यही नहीं, महिला के साथ साथ भीड़ भी शख्स पर लातें बरसा रही है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शख्स ने महिला के साथ बदतमीजी की थी.

सोशल मीडिया पर अक्सर आपने मनचलों की धुलाई होते हुए देखी होगी. दुर्व्यवहार करना कई बार मनचलों को भारी पड़ जाता है और बीच बाजार उनकी धुलाई हो जाती है. कई लोग तो धुलाई होने के बाद भी नहीं मानते हैं और अपनी गंदी हरकतों पर कायम रहते हैं. ऐसे में उन्हें सबक सिखाने के लिए कई बार महिलाएं विकराल रूप धारण कर उन्हें बीच बाजार ही कूट देती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला बीच सड़क एक शख्स को चप्पलों से कूटती हुई दिखाई दे रही है. यही नहीं, महिला के साथ साथ भीड़ भी शख्स पर लातें बरसा रही है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शख्स ने महिला के साथ दुर्व्यवहार कर दिया था.

महिला ने छेड़छाड़ के आरोपी को बीच बाजार कूटा

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कर्नाटक के चित्रदुर्गा का बताया जा रहा है, जहां एक मनचले को महिला के साथ दुर्व्यवहार करना तब भारी पड़ गया जब महिला ने रौद्र रूप धारण कर उसकी ठुकाई कर दी. यह तमाशा बीच बाजार हुआ जहां लोगों का जमावड़ा लग गया, और भीड़ भी महिला सुरक्षा के नाम पर मनचले के ऊपर अपने हाथ साफ कर गई. घटना शुक्रवार की है जहां चित्रदुर्ग के नेहरू नगर में महिला के साथ छेड़छाड़ करने के बाबत एक शख्स को कूटा जा रहा है. छेड़ी गई महिला ही उस शख्स पर चप्पलों की बरसात कर रही है.

यह भी पढ़ें: छिपकली, चार्जर, रॉलेक्स वॉच और न जाने क्या क्या छोड़ गए लोग, होटल वेबसाइट ने शेयर किया डाटा

पीटती रही महिला, उकसाती रही भीड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आरोपी को चप्पलों से कूट रही है तो वहीं पास में लगा लोगों का जमावड़ा महिला को ऐसा करने के लिए और ज्यादा उकसा रहा है. भीड़ से आवाज आ रही है कि और मारो और मारो. मुंह पर चप्पल मारो, अब छाती पर लात मारो. जब महिला ठीक से वार नहीं कर पाती तो भीड़ से  एक व्यक्ति शख्स की छाती पर लात मारकर उसे दिखाता है कि वार कैसे किया जाता है.

यह भी पढ़ें: लुलु मॉल से लेकर पनौती और सुआर तक, भारत की इन जगहों के नाम सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

महिला थाने में दर्ज किया गया केस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ POCSO और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है. मामले में दो लोगों पतलिंगप्पा और आनंद के खिलाफ महिला थाने में संबंधित अपराध को लेकर इन दो धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मिस स्विटजरलैंड फाइनलिस्ट की पति ने की बेरहमी से हत्या, फिर मिस्कर में डालकर...

बेटियां जागरूक हो रही हैं, बोले यूजर्स

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....अब बेटियां जागरूक हो रही हैं. एक और यूजर ने लिखा....लड़की ने एक दम सही किया, जो कोई भी परेशान करे, पकड़ कर कूट दो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सही किया, इनके साथ ऐसा ही होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: भारत के इस बाज़ार में मिलता है हर जानवर का मीट, कुत्ते-बिल्ली और चूहे भी नहीं बचते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

Embed widget