एक्सप्लोरर

Video: घूमने आए कपल के साथ शख्स ने की बदतमीजी तो महिला ने जमकर कर दी धुनाई, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक लड़के को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रही है. इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

Trending Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो आजकल वायरल हो रहे हैं. जिनमें तरह तरह के कलेश आपको देखने को मिलते होंगे. बरसात का मौसम है ऐसे में लोग घूमने के लिए पहाड़ों और हिल स्टेशन का रुख करते हैं. अब कई लोग जब घूमने जाते हैं तो उनके साथ वहां पर तरह तरह की घटनाएं घटित होती है जिसके कई सारे वीडियो आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक लड़के को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रही है. इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

पुलिस देखती रही तमाशा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला एक शख्स को बुरी तरह से पीटती हुई दिखाई दे रही है. बता दें कि महिला अपने पति के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी, इस दौरान ऋषिकेश के राम झूले पर एक शख्स ने महिला के पति के साथ अभद्रता कर दी. महिला अपने पति के साथ हुए दुर्व्यवहार से इतनी ज्यादा चिढ़ गई कि उसने शख्स को पकड़ कर बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला ने शख्स का गिरेबान पकड़ा हुआ है और वो उस शख्स को किसी भी कीमत पर बख्शने को तैयार नहीं है. हैरानी की बात तो ये है कि महिला पुलिस की मौजूदगी में शख्स से हाथापाई कर रही है. लोग महिला के साथ समझाइश कर रहे हैं कि वह शख्स को माफ कर दे, इस पर महिला गुस्सा होकर शख्स को थप्पड़ जड़ रही है. कलेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कभी ऐसी महिला से शादी ना करें जो बिना वजह पब्लिक में तमाशा खड़ा करती हो. एक और यूजर ने लिखा...बेचारी पुलिस भी चुपचाप खड़ी तमाशा देख रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वीडियो में पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि गलती किसकी है.

यह भी पढ़ें: T-20 WC Victory celebration: जीत के जश्न में मर्यादा भूल गए हैं? इंडिया गेट पर पुलिस वैन पर चढ़कर नाचे युवा तो यूजर्स ने किए सवाल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget