एक्सप्लोरर

गांठ लगाने के इस तरीके को देख अपना माथा पकड़ लेंगे आप, मजबूत इतनी कि खींच सकते हैं हवाई जहाज

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो आपको तरह तरह की गांठ बांधना सिखा रहा है जिसके चलते आप अपने जीवन में कलात्मक गतिविधियों से रूबरू हो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

Trending Video: किसी भी चीज के मजबूत जोड़ के लिए आप क्या करते हैं? जाहिर सी बात है किसी भी चीज को पकड़ के लिए इंसान का पहला कदम गांठ होती है. गांठ एक प्रकार का बंधन या फिर जोड़ है जो एक या एक से ज्यादा रस्सियों या किसी अन्य लचीली वस्तु को आपस में जोड़कर बनाए रखता है. जब आप किसी जीवित स्थिति से निपटना चाहते हो या फिर किसी ऊंचाई पर काम करना चाहते हों तो एक मजबूत गांठ आपका जीवन बचा सकती है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो आपको तरह तरह की गांठ बांधना सिखा रहा है जिसके चलते आप अपने जीवन में कलात्मक गतिविधियों से रूबरू हो सकते हैं.

इन गांठ से खींच सकते हैं भारी से भारी चीज

सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल एक वीडियो में करीब 7 प्रकार की मजबूत और अलग अलग गांठें लगाना सिखाया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो के शुरुआत में नल के पाइप में गांठ लगाना बताया गया है इस तरीके से अगर आप गांठ लगाते हैं तो पाइप में कितना ही प्रेशर हो पाइप नहीं खुलेगा. बताते हैं कि रस्सी के दोनों मुहाने को पकड़कर इस तरह से मोड़ना है कि एक तीसरा हॉल रस्सी के जोड़ में पैदा हो, उसमें रस्सी पिरो कर खींचने से एक मजबूत जोड़ बनता है. इसके अलावा भारी भरकम बाल्टी और गमले को रस्सी की मदद से कैसे उठाया जाए ये इस वीडियो में बताया गया है. इसे कलाकार ने बकेट क्नॉट कहा है. 

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Brain Scoop (@the_brain_scoop)

ट्रेलर हिच क्नॉट से खींच सकते हैं भारी वाहन

ट्रेलर हिच क्नॉट एक प्रकार की गिठान है जिसके जरिए आप गाड़ी को खींच सकते हैं. यह गांठें आमतौर पर ट्रेलर टाइप ट्रक्स में बांधी जाती है, यह ट्रक मालवाहक के अलावा भारी वाहनों को भी खींचते हैं, इसलिए इनमें मजबूत गांठ लगाने की आवश्यकता है. इस गांठ में इस गांठ को लगाने के लिए वाहन के हुक में रस्सी को डालकर इस तरह से बांधा जाता है कि उसके तीन चार जोड़ बनकर एक दूसरे में उलझ जाते हैं. इससे यह एक मजबूत जोड़ पैदा करती है.

एडजस्टेबल क्नॉट

यह गांठ अक्सर भारी भरकम चीजों को खींचने के काम आती है. यह इतनी मजबूत होती है कि इसे बांधकर खींचने से एक भारी पेड़ को भी जड़ सहित उखाड़ा जा सकता है. इसी तरह से वीडियो में तरह तरह की गांठें लगाना सिखाया गया है.

यूजर्स बोले बड़े काम की है ये गांठें

the_brain_scoop नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 59.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस तरह के अनोखे जुगाड़ पेज से कई बार शेयर किए गए हैं. ऐसे में यूजर्स इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई मुझे तो कोई सी भी समझ नहीं आई. एक और यूजर ने लिखा यह गांठें वाकई बड़े काम की है. यह प्राचीन कला है जो आजतक चली आ रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...नल पर गांठ बांधी तो नल भी खोलकर दिखाना था कि गांठ काम करती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: Video: भाभी ने किया ऐसा जोरदार डांस की टूटकर गिर गया पहाड़, बाल-बाल बची जान

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget