एक्सप्लोरर

Video: भाभी ने किया ऐसा जोरदार डांस की टूटकर गिर गया पहाड़, बाल-बाल बची जान

Viral Video: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पहाड़ के ऊपर खड़े होकर डांस कर रही है, रील बनाने की बात ने महिला को ऐसा बेपरवाह किया कि उसकी जान पर बन आई.

Trending Video: कहते हैं सड़क और ललक इंसान को कहीं भी ले जाती है. कुछ करने की ललक इंसान को उठा भी देती है और गिरा भी देती है. इंसान गिरता तब है जब वो अपनी ललक में जान की परवाह करना छोड़ देता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पहाड़ के ऊपर खड़े होकर डांस कर रही है, रील बनाने के भूत ने महिला को ऐसा बेपरवाह किया कि उसकी जान पर बन आई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

डांस करते हुए टूटा पहाड़

महिला मशहूर बिहारी गाने राजाजी पर डांस कर रही है, ठुमके लगाती महिला को ये भनक भी नहीं है कि उसके साथ क्या होने वाला है, वीडियो में जिस पहाड़ के टुकड़े पर महिला डांस कर रही है वो पहले से खुद किसी सहारे का मोहताज लग रहा है, ऐसे में राजाजी पर डांस करती हुई महिला को सहारा देने में पहाड़ के भी प्राण निकल गए और वो टूट कर गिर पड़ा. रील बनाने की ललक ने पहाड़ के साथ साथ महिला को भी गिरा दिया. मानों पहाड़ महिला से कह रहा हो कि बस कर दे बहन मैं खुद परेशान हो गया हूं. जाहिर है जिस डांस से पत्थर भी परेशान हो गया तो सोचो इंसानों को कितनी परेशानी होगी, लेकिन दीदी को तो रील बनानी है, पहाड़ और जान जाए भाड़ में.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sk video creator 🥰🥰 (@sk.video_creator_9k)

जा सकती थी जान

जब पहाड़ का टुकड़ा टूट कर नीचे गिरा तो महिला उसके ऊपर डांस कर रही थी, जाहिर है महिला भी पहाड़ के उस टुकड़े के साथ नीचे गिरी. जैसे ही महिला गिरी उसके साथ कई सारे पत्थर भी नीचे गिरे, गनीमत रही कि पत्थर का एक मोटा टुकड़ा महिला के बाजू से गुजरता हुआ नीचे गिरा, अगर सिर पर गिरता तो महिला की जान भी जा सकती थी.

आ गया स्वाद दीदी?

sk.video_creator_9k नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 3.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वही हुआ जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था, मुझे पता था ये महिला नीचे जरूर गिरेगी. एक और यूजर ने लिखा....और दीदी आ गया स्वाद, बनाओ रील. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....हड्डी टूटे तो टूटे लेकिन डांस न छूटे.

यह भी पढ़ें: Video: कर्नाटक में वृद्धा आश्रम की दादियों ने किया तौबा-तौबा पर डांस, वीडियो हुआ जमकर वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
Viral Video: छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Viral Love Story: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Video: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Delhi Viral Video: तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget